JharkhandPalamu

पलामू: किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा,  अरूणाचल प्रदेश की शराब बरामद

Palamu: अवैध शराब बनाने, बेचने एवं तस्करी के खिलाफ पलामू में कार्रवाई तेज की गयी है. महुआ शराब के अड्डों पर लगातार की जा रही छापामारी के बीच गुप्त सूचना पर एक किराना दुकान में भी छापामारी की गयी. इस दौरान पुलिस और उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी मिली. किराना दुकान से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब बरामद की गयी. बरामद अंग्रेजी शराब पर फॉर सेल अरूणाचल प्रदेश अंकित था. उत्पाद विभाग और नावाबाजार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तुलबुला गांव की एक किराने की दुकान में अवैध शराब का धंधा एक वर्ष से किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें :सीमित संसाधन के बावजूद 276 दिनों में हेमंत की 10 ऐसी पहल, जिससे रोजगार सृजन को मिला बढ़ावा

उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने की छापामारी

सूचना पर उत्पाद विभाग और नावाबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को छापामारी की. इस दौरान विदेशी के साथ-साथ देशी शराब भी बरामद की गयी. उत्पाद विभाग के मोबाईल फोर्स प्रभारी पुरूषोतम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के अधार पर तुलबुला गांव में रामस्वरूप साव की किराने की दुकान में छापामारी की गयी. इस दौरान मौके से 81.06 लीटर विदेशी शराब, 21.2 लीटर देशी शराब के अलावा इसी गांव से सटे रजदीरिया में कार्रवाई की गयी. यहां से 10 लीटर चुलाई शराब और 30 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया. कार्रवाई टीम में उनके साथ नावाबाजार के थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा, पीएसआइ कुणाल राजा और पुलिस और गृहरक्षा के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :मारवाड़ी, वीमेंस और डोरंडा को छोड़ रांची के अन्य कॉलेजों को ग्रैजुएशन में नहीं मिल रहे स्टूडेंट्स

क्या-क्या जब्त किया गया मौके से

तुलबुला गांव में छापामारी कर अरूणाचल प्रदेश की अंग्रेजी शराब किंग्सगोल्ड व्हिस्की 36 पीस (750 एमएल), रॉयल स्टेग 20 पीस (375 एमएल),  इम्प्रीयल ब्लू 12 पीस (375 एमएल), इम्प्रीयल ब्लू 122 पीस (180 एमएल), ओसी ब्लू 20 पीस (180 एमएल), ओसी ब्लू 44 पीस (375 एमएल), बुलेट सीएल 21 पीस (300 एमएल), दिल डायमंड 20 पीस (300 एमएल), चैम्पियन 30 पीस (300 एमएल) बरामद किया गया है. इसी तरह रजदीरिया गांव से 10.0 लीटर चुलाई शराब और 30 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़ें :जम्मूः पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद,एक घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button