
Giridih : यूपी के हाथरस और बलरामपुर में हुए गैंगरेप और हत्या की घटनाओं के खिलाफ गिरिडीह में भी आक्रोश नजर आ रहा है. विभिन्न संगठन और पार्टियां इन घटनाओं के खिलाफ मुखर हो रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को झामुमो महिला मोर्चा की गिरिडीह कमिटी ने योगी सरकार का पुतला दहन किया.
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह : बिना नोटिस दिए ही वन विभाग ने गरीब परिवार का घर तोड़ डाला
योगी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
पार्टी की नेत्री प्रमिला मेहरा के नेतृत्व में सोनी चौरसिया, गीता हाज़रा के अलावे झामुमो नेता संजय सिंह, अजित कुमार पप्पू, दिलीप रजक, चिंतामणि वर्मा, शाहनवाज अंसारी, राकेश रंजन समेत कई कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा और योगी सरकार का पुतला लेकर शहर में जुलूस निकाला. योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पार्टी की महिला कार्यकर्ता और नेताओं ने पूरे शहर का भ्रमण किया. इस दौरान कार्यकर्ता टावर चौक पहुंचे. वहां पर योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. चौक पर ही योगी का पुतला जलाया.
इससे पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहें है वह चिंता की बात है. महज कुछ दिनों के अंदर गैंगरेप की दो जघन्य घटनाएं हुई. दोनों ही मामलों में पीड़िता की मौत हो गयी. इसके बाद भी यूपी में पुलिस प्रशासन की भूमिका मामले की लीपापोती में रही है.
इसे भी पढ़ें :भारत में संक्रमितों की संख्या 63 लाख के पार, 52 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए




