
Dubai : तो आखिर अपने शुरूआती दो मैच हारने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत का स्वाद चखा. इस जीत के हीरो रहे हैदराबाद के फिरकी गेंदबाज राशिद खान. अफगानिस्तान के इस लेग स्पिनर ने मैच मे चार ओवर के अपने स्पेल में महज 14 रन दिये और तीन विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाई. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. राशिद ने अपने मरहूम अम्मी और अब्बा को अपना सम्मान समर्पित किया. राशिद खान ने मैच के बाद कहा भी कि मेरी अम्मी मेरी सबसे बड़ी प्रशंसक थी. उन्होंने मेरी हमेशा हौसलाआफजाई की.
इसे भी पढ़ें :अयोध्या : विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आज आएगा फैसला
टूर्नामेंट में हैदराबाद को पहली जीत
इधर राशिद की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए आईपीएल की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम को पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सनराइजर्स को अपने तीसरे IPL मैच में इस सीजन की पहली जीत मिली.इस जीत में सनराइजर्स हैदराबाद के राशिद खान का बड़ा योगदान रहा. राशिद खान ने दिल्ली कैपिटल्स के तीन बड़े बल्लेबाजों को अहम मौके पर अउट करके उसे हार की तरफ धकेल दिया. इस कड़े मुकाबले में राशिद खान ने सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (17) को आउट किया. इसके बाद अगली बारी थी सेट बैट्समैन शिखर धवन की. शिखर को (34) के निजी विकेट पर राशिद ने आउट किया. इसके बाद अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से हैदराबाद के खेमे में हलचल मचा देनेवाले ऋषभ पंत (28) उनका शिकार बने. इससे 163 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली कैपिटल्स की टीमसवभल नहीं पायी. दिल्ली की टीम 7 विकेट खोकर 147 रन पर ही ढेर हो गयी.
इसे भी पढ़ें :उपचुनावः लोकसभा और विधानसभा की 56 सीटों के लिए तीन और सात नवंबर को वोटिंग
हैदराबाद की निगाहें अब अगले मैच पर
टूर्नामेंट में पहली जीत से सनराइजर्स का हौसला जरूर बढ़ा होगा. इससे पहले हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर और उनके जोड़ीदार जॉनी बेयरस्ट्रो ने संभल कर पारी की शुरूआत की. जॉनी ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा अर्धशतक लगाया जिसकी मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चार विकेट पर 162 रन बनाए. उन्होंने डेविड वॉर्नर के साथ 57 गेंद में 77 रन जोड़े. जीत का स्वाद चख चुकी हैदराबाद की टीम की निगाहें अब अपने दूसरे मैच पर है.
इसे भी पढ़ें :उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन हुए




