National

उपचुनावः लोकसभा और विधानसभा की 56 सीटों के लिए तीन और सात नवंबर को वोटिंग

10 नवंबर को घोषित होंगे नतीजे

New Delhi: निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. मंगलवार को हुए ऐलान में 12 राज्यों में लोकसभा की एक सीट एवं विधानसभा की 56 सीटों के लिए वोटिंग तीन और सात नवंबर को उप चुनाव कराए जाएंगे. हालांकि फिलहाल चार अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा नहीं की.

इसे भी पढ़ेंः अयोध्या : विवादित ढांचा विध्वंस मामले में आज आएगा फैसला

54 सीटों पर तीन नवंबर को वोटिंग

उपचुनाव के लिए 54 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होगा. जबकि बिहार की वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे. इन सभी सीटों पर मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी. बता दें कि इसी दिन बिहार विधानसभा चुनाव की भी मतगणना होनी है.

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 28 विधानसभा सीटों के लिए उप चुनाव हो रहे हैं. इनमें से ज्यादातर सीटें कांग्रेस विधायकों को इस्तीफा देने और पाला बदलने के कारण खाली हुई हैं. कांग्रेस के 20 से अधिक विधायकों के इस्तीफा देने के बाद राज्य की कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी और भाजपा की सत्ता में वापसी हुई. मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात में आठ, उत्तर प्रदेश में सात, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, कर्नाटक और झारखंड में दो-दो सीटों तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट के लिए उप चुनाव होना है.

निर्वाचन आयोग ने पहले कहा था कि 64 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है, हालांकि अब इन सीटों की संख्या 63 हो गई है जिनमें सात वो सीटें भी शामिल हैं जहां फिलहाल उप चुनाव की घोषणा नहीं की गई है. कई राज्यों में अदालती मामलों समेत कई कारणों से रिक्त सीटों की संख्या में बदलाव हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः  उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटीन हुए

चार राज्यों की 7 विस सीटों पर घोषणा बाकी

इन सीटों पर उपचुनाव की घोषणा करने से पहले मंगलवार को ही निर्वाचन आयोग ने एक अलग बयान जारी कर घोषणा की कि केरल, तमिलनाडु, असम और पश्चिम बंगाल की कुल सात सीटों पर इस समय उप चुनाव नहीं कराया जाएगा.
आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन राज्यों में सभी निर्वाचन अधिकारियों और मुख्य सचिवों से मिली जानकारी के आधार पर निर्णय लिया गया. असम, केरल और तमिलनाडु में दो-दो विधानसभा सीटें रिक्त हैं तो पश्चिम बंगाल में एक विधानसभा सीट रिक्त है. इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल मई और जून के बीच पूरा हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना संक्रमण के 1123 नये केस मिले, 12 मरीजों की मौत, टोटल 82540 पॉजिटिव केस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button