
Giridih : अवैध शराब के कारोबार में शामिल गिरिडीह के कई धंधेबाज फल-फूल रहे हैं. इन धंधेबाजों को सफेदफोशों का पूरा संरक्षण मिल रहा है. इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद विभाग ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंदली गांव के एक ठिकाने पर छापेमारी की.
इसे भी पढ़ेंः राज्य के 136 बीएड कॉलेज नामांकन शुरू करने का कर रहे इंतजार, विभाग ने अब तक नहीं दी है अनुमति
छापेमारी उत्पाद निरीक्षक मो गुफरान के नेत्तृव में हुई. छापेमारी में हिमाचल प्रदेश की किंग्स गोल्ड कंपनी के बीयर के साथ रॉयल स्टैग कंपनी की शराब, इंपिरियल ब्लू के करीब 25 पेटी जब्त की गयी. उत्पाद विभाग की टीम को जानकारी मिली कि गांव के इस ठिकाने का मालिक पूरन मंराडी है. पूरन मंराडी घर पर ही शराब का अवैध कारोबार चला रहा है.
जब्त शराब की बोतलों पर ब्रांडेड शराब कंपनियों के रैपर के हैं. इनको यहां से बिहार भेजा जाता है. छापेमारी के दौरान आरोपी पूरन मंराडी भागने में सफल रहा. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गयी.
इसे भी पढ़ेंः पलामू : मामले का निपटारा कर दो बेटियों की जिंदगी तबाह होने से बचायी




