Education & Career

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक और इंटर टॉपर्स को दी ऑल्टो कार

Ranchi :  झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के टॉपर्स के नाम घोषित किये गए. मैट्रिक में के स्टेट टॉपर मनीष कुमार कटियार और इंटर के स्टेट टॉपर अमित कुमार बने. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की ओर इन दोनों ही टॉपर्स को ऑल्टो कार दिया गया.

इसे भी पढे़े :IPL : शारजाह में धौनी ने मारा ऐसा छक्का, स्टेडियम पार कर सड़क पर जा गिरी गेंद

विधानसभा परिसर में सादे समारोह में दी गयी कार

विधानसभा परिसर में हुए एक सादे समारोह में शिक्षा मंत्री की ओर से टॉपरों को कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो भी मौजूद थे. सम्मान समारोह में जैक अध्यक्ष अरविंद सिंह, नेतरहाट के प्रिसिंपल सहित कई शिक्षाविद मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :Covid Effect: 2020 में भारत की GDP में 5.9 प्रतिशत की कमी का संयुक्त राष्ट्र का अनुमान

मैट्रिक टॉपर नेतरहाट का, इंटर टॉपर गिरडीह का छात्र है

मैट्रिक टॉपर मनीष कुमार कटियार नेतरहाट आवासीय विद्यालय के स्टूडेंट रहे हैं. वहीं इंटर टॉपर अमित कुमार एसआरएसएसआर प्लस टू स्कूल सरिया गिरिडीह के स्टूडेंट हैं. दोनों ही विदार्थी अपने अभिभावकों के साथ मौजूद थे. टॉपरों के साथ उनके अभिभावक भी कार पाकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे.

इसे भी पढ़ें :बारिश की वजह से मुंबई हाईकोर्ट में छुट्टी, रिया और शोविक की जमानत पर सुनवाई टली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button