Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: मेदिनीनगर शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक स्थिति में मिले जोड़े

Palamu. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में जिस्मफरोशी का धंधा फल फूल रहा है. समय-समय पर पुलिस की कार्रवाई के बाद ऐसे मामले सामने आते हैं. पुलिस की कार्रवाई के बाद भी देह व्यापार का धंधा बंद नहीं हो रहा है. शहर के बीचो-बीच इस तरीके के धंधे चल रहे हैं. शुक्रवार को रेड़मा ओवरब्रीज के पास स्थित एसएस लोक होटल में छापेमारी के बाद पुलिस ने कई जोड़ों को हिरासत में लिया है जिसमें कई लड़कियां व लड़के शामिल हैं. सभी से पूछताछ जारी है.

ये भी पढ़ें- कृषि विधेयक: JMM ने कहा- NDA का साथ छोड़ रहे सहयोगी दल, बिहार में अब क्या करेंगे नीतीश कुमार

पुलिस को दोपहर में होटल में देह व्यापार की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में पहुंची तो होटल के कमरे से आपत्तीजनक स्थिति में लड़के व लड़कियां मिले. टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह ने पुलिस पदाधिकारियों को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता होटल पहुंचे.

ये भी पढ़ें-  पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा- 2019 में कांग्रेस के घोषणा पत्र में थे ये कृषि विधेयक, मोदी ने बस इसे पूरा किया

एसडीपीओ ने बताया कि सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. होटल को बंद कर दिया गया है. सभी के मोबाइल फोन की जांच की जा रही है. उनके कॉल डिटेल की जानकारी ली जा रही है, ताकि पता लग सके कि देह व्यापार के इस गिरोह में कौन-कौन शामिल है. इस धंधे में शामिल जो हिरासत में लिये गये हैं. शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र के हैं.

मालूम हो कि कुछ माह पूर्व भी पुलिस ने देह व्यापार के मामले में बड़ी कार्रवाई की थी. जिसमें शहर के अलग अलग हिस्सों के एक घर से सेक्स रैकेट चलने का उद्भेदन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लड़कियां, महिला व पुरूष द्वारा इस धंधे को संचालित करने की जानकारी पुलिस को मिली थी. जिस होटल में पुलिस की छापेमारी हुई, वह लंबे समय से इस धंधे के लिए बदनाम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button