NEWS

गोड्डा: हथियार के बल पर साध्वी के साथ गैंगरेप, हिरासत में एक आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ

Godda: महर्षि मेंही आश्रम की साध्वी के साथ हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा-कठौन स्थित महर्षि मेंही आश्रम में सोमवार देर रात हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, चार अपराधियों ने एक साध्वी के साथ दुष्कर्म किया है. साध्वी के साथ गैंगरेप की घटना से  स्थानीय लोगों में आक्रोश है. इस मामले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 इसे भी पढ़ेंः औंधे मुंह गिरती इकोनॉमीः फिच का चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में 10.5 % की गिरावट का अनुमान

हथियार के बल पर गैंगरेप

मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथवारा-कठौन स्थित महर्षि मेंही आश्रम में सोमवार देर रात चार अपराधी घुस आए. अपराधियों ने हथियार के बल पर आश्रम में मौजूद लोगों को बंधक बनाया और एक 38 वर्षीय साध्वी के साथ गैंगरेप किया. घटना के बाद आश्रम के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

जानकारी मिलते ही मुफस्सिल पुलिस मौके पर पहुंची. और मामले की तफ्तीश में जुट गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पसरा गांव से दीपक राणा नाम के एक आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी ले रही है.

इसे भी पढ़ेंः LAC विवादः चीन के दावों की भारतीय सेना ने खोली पोल, पीएलए ने की फायरिंग, हमने संयम से लिया काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button