
Dhanbad. धनबाद जिले के धनसर थाना क्षेत्र से धनसार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर कई बेरोजगार युवकों से मोटी रकम की ठगी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है. बरमसिया के विकास कुमार वर्मा ने नवंबर 2019 को धनबाद कोर्ट में ठगी करने वाले दीपक कुमार झा सहित तीन लोगों पर पैसे लेकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज करवाया था.

11 युवकों से ठगी
इन लोगों ने बीसीसीएल में नौकरी दिलाने के नाम पर 11 युवकों से 8-8 लाख रुपये की ठगी कि थी. बताया जाता है कि इस सिंडिकेट में तीन लोग थे जिसमें 1 को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जो जेल में है और दूसरा ठगी दीपक कुमार को धनसार पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से फरार है जो जमुई का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें- पशुधन घोटाले में सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, डीआईजी रैंक के दो अधिकारी सस्पेंड
धनसार के थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी युवकों से नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम की वसूली करता था यही नहीं इन लोगों ने अभी तक 11 युवकों से 8 – 8 लाख रुपया कर करीब 88 लाख रुपए की वसूली भी कर चुका है
पूछताछ जारी
उन्होंने बताया कि धनबाद बरमसिया के रहने वाले शिकायतकर्ता विकास कुमार के शिकायत पर ठगी करने वाले दूसरे आरोपी दीपक कुमार को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें- पूर्व नक्सली बहादुर ऑटो चलाकर कर रहा परिवार का भरण पोषण, दर्ज थे 25 मुकदमे
शिकायतकर्ता विकास कुमार ने बताया कि 11 युवकों से 8 – 8 लाख रुपया कर कुल 88 लाख रुपया नौकरी दिलाने के नाम पर लिया गया था. लेकिन आज तक नौकरी नहीं मिली. जिसके कारण हम सभी लोग काफी दबाव में थे और आत्महत्या तक की नौबत आ चुकी थी. इस बीच हम सभी पीड़ित ने नवंबर 2019 को धनबाद कोर्ट में ठगी का मामला दर्ज करवाया था. इसके बाद मामला धनसर थाना आया और आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू हुई.





bookmarked!!, I like your blog!
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.