
Hazaribagh: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या से सनसनी फैल गई है. पहली घटना कटकमसांडी थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना चलकुशा थाना क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं. इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर दी गई है. एक युवक का शव सोमवार को बरामद किया गया है. जबकि दूसरे युवक का शव रविवार की देर रात पुलिस ने बरामद किया है.
इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में 31लाख से अधिक केस, 24 घंटे में 61 हजार से ज्यादा नये मामले
युवक की गोली मारकर हत्या
कटकमसांडी थाना क्षेत्र के कासियाडीह गांव के पास निक्की पांडे नाम के युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. रविवार की देर रात बड़का बालू श्मशान के पास युवक का शव बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि रविवार की शाम वह कटकमसांडी बाजार गया था. सामान खरीदकर कसियाडीह घर लौटने के क्रम में उसकी हत्या की गई है. अपराधियों ने युवक के सीने और सिर में गोली मारी है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सड़क किनारे युवक का मिला शव
चलकुशा थाना क्षेत्र के दुमदुमा गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान रामजन्म सिंह रूप में हुई है. मृतक युवक नवाडीह जयनगर कोडरमा निवासी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि युवक के चेहरे पर गहरे जख्म के निशान हैं. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंः पापा तो मर गये, स्वास्थ्य विभाग बताये-एंबुलेंस सेवा बंद क्यों नहीं कर देते





776284 49685Wow, incredible weblog structure! How lengthy have you ever been blogging for? you created running a weblog appear easy. The full look of your website is wonderful, properly the content! 18205
12453 372937I saw your post awhile back and saved it to my computer. Only recently have I got a chance to checking it and have to let you know nice work. 543106
Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I like the valuable information you provide in your articles.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.