
Visakhapatnam:आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के एक शिपयार्ड में बड़ा हादसा हुआ है. जिसमें 11 लोगों की मौत हो गयी है. शहर के हिंदुस्तान शिपयार्ड में एक भारी भरकर क्रेन गिर गयी. इस घटना में दस लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक शख्स घायल बताया जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, डीसीपी सुरेश बाबू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बड़ी सी क्रेन गिरने से 11 लोगों की जान चली गयी है. विशाखापट्टनम के जिलाधिकारी विनय चंद ने पत्रकारों को बताया कि मृतकों में चार व्यक्ति एचएसएल के कर्मचारी हैं, जबकि बाकी लोग संविदा कर्मी हैं.
इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: राज्य में संक्रमण से पांच और लोगों की गयी जान, मौत का आंकड़ा हुआ 109
#UPDATE: The death toll in the crane collapse incident at Hindustan Shipyard Limited rises to 11: Visakhapatnam District Collector Vinay Chand #AndhraPradesh https://t.co/fDaFLqSPZA
— ANI (@ANI) August 1, 2020
घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसे शिपयार्ड के दूसरे हिस्से से बनाया गया है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह एक भारी भरकम क्रेन गिरता है, और इस घटना से उस इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है. इस दर्दनाक हादसे में घायल हुए शख्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ेंःहजारीबाग में दो गुटों के बीच हुई झड़प में इंस्पेक्टर घायल, स्थित नियंत्रण में
क्रेन से लोडिंग के ट्रायल के वक्त हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बड़ी सी क्रेन से लोडिंग का ट्रायल चल रहा था. इसी दौरान क्रेन गिर गयी. जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे मजदूर आ गये. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हादसे के वक्त साइट पर 18 लोग मौजूद थे. वहीं क्रेन की चपेट में आये लोगों को निकालने का काम जारी है.
अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्रेन किन वजहों से गिरा. वहीं इस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापट्टनम के जिला कलेक्टर और पुलिस आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही विशाखापट्टनम में एक केमिकल फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हुई थी. इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि तकरीबन 300 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. लीक गैस पूरे इलाके में फैल गयी थी, जिसके बाद लोगों को सांस लेने में दिक्कत, जी मचलाना, बेहोश होना जैसी समस्याएं हो रही थी.
इसे भी पढ़ेंःगोरक्षा के नाम पर तांडवः 8 किमी तक पीछा कर शख्स को हथौड़े से मारा, तमाशबीन बनी रही पुलिस!





These are actually great ideas in concerning blogging.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.