
Chandel(Manipur): भारत-म्यांमार सीमा के पास मणिपुर में सेना पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया. जिसमें सेना के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि चार जख्मी हुए हैं. खबर है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादी संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने बुधवार देर रात सेना पर हमला किया. उग्रवादियों ने 4 असम रायफल्स यूनिट के जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें तीन जवान शहीद हो गये.
इसे भी पढ़ेंःदिल्ली सरकार ने कम किया वैट, 8.36 रुपया सस्ता हुआ डीजल, केंद्र व राज्यों पर भी बढ़ेगा दवाब
उग्रवादी हमले में तीन जवान शहीद
बताया जा रहा है कि ये हमला राजधानी इंफाल से तकरीबन 95 किलोमीटर दूर चंदेल जिले में हुआ. और ये पहाड़ी इलाका है. उग्रवादियों ने पहले आइईडी ब्लास्ट किया, फिर जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान हुए हमले में तीन जवान शहीद हो गये, जबकि चार घायल हुए हैं, जिन्हें इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
घटना के बाद इलाके में चौकसी और बढ़ा दी गयी है. बता दें कि पिछले साल नवंबर में चंदेल जिले में ही असम राइफल्स के कैंप पर उग्रवादियों ने हमला किया था. मिलिट्री कैंप पर उग्रवादियों ने बम फेंके थे. दोनों ओर से फायरिंग भी हुई थी, बाद में उग्रवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग गये थे. हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था.
उल्लेखनीय है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को चीन की ओर से फंडिंग की जाती है. इंडियन इंटेलिजेंस के मुताबिक, चीन की मदद से ही ये उग्रवादी संगठन भारतीय जवानों पर हमला करते हैं.
इसे भी पढ़ेंःदेवघर श्रावणी मेले पर क्या है राज्य सरकार का मंतव्य : सुप्रीम कोर्ट




