JharkhandRanchi

रिम्स के पेइंग वार्ड का हाल: संक्रमित डॉक्टर को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो नर्सों ने बताया बंद है पाइपलाइन से सप्लाई

सिर्फ दो ऑक्सीजन सिलेंडर के भरोसे रिम्स के स्पेलिंग वार्ड में भर्ती हैं कोरोना मरीज

Ranchi: रिम्स के पेइंग वार्ड में कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती कराया जा रहा है. अधिकतर मध्यम और गंभीर लक्षण वाले मरीजों को ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ती है. पर रिम्स के वार्ड में पाईपलाइन से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद है. सिर्फ दो ऑक्सीजन सिलेंडर के भरोसे पेइंग वार्ड के कोविड-19 का संचालन हो रहा है.

पेइंग वार्ड में भर्ती डॉक्टर सीबी सहाय को जब ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी तो वहां मौजूद डॉक्टरों से उन्होंने पाइपलाइन से ऑक्सीजन लगाने को कहा तो उन्हें इस बात का पता चला. उन्हें बताया गया कि सिर्फ 2 ऑक्सिजन सिलिंडर ही मौजूद हैं. डॉक्टर सीबी सहाय रिम्स के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन है और वह 25 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद 27 तारीख को उनका ऑक्सीजन लगातार गिर रहा था.

इसे भी पढ़ेंः मोदी सरकार की गलत नीति के कारण अब वह दिन आ गया- “घर में शादी है, पैसे नहीं हैं”

लगातार आ रही हैं शिकायतें

राजधानी के लगभग सभी कोविड-19 अस्पतालों से व्यवस्था को लेकर शिकायतें आ रही हैं. इससे पहले भी रिम्स के कोविड वार्ड से टूटे हुए बेड और जमकर लेते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों की तस्वीर सामने आ चुकी है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने जांच के आदेश भी दिए थे. रिम्स में ही एक मरीज की बाथरूम में गिरकर मौत हो गई थी.

वहीं एक अन्य मरीज नग्न अवस्था में कोविड वार्ड में पाया गया था. इसके बाद अब रिम्स के डॉक्टर ही रिम्स प्रबंधन पर व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं. डॉक्टर सीबी सहाय ने प्रबंधन के व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी यह शिकायत भेजी है. जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि रिम्स के अधीक्षक और उपाधीक्षक को संक्रमित डॉक्टरों का हाल चाल लेना चाहिये. उन्होंने यह भी लिखा है कि प्रबंधन को सिर्फ डॉक्टरों से अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. बल्कि जरूरत पड़ने पर डॉक्टरों का भी ध्यान रखना चाहिये.

इसे भी पढ़ेंः राजस्थान की सियासत में नया मोड़, हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई, भाजपा विधायक और बसपा ने लगाई याचिका

मरीजों ने अव्यवस्था को लेकर किया था हंगामा

इससे पहले पारस अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों ने भी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए थे. इसके अलावा रिसालदार बाबा मजार कोरोना अस्पताल में भी मरीजों ने हंगामा किया था. जिसके बाद डॉक्टरों को अस्पताल छोड़कर जाना पड़ा था.

इसे भी पढ़ेंः कोविड-19 ड्यूटी में लगे कुछ डॉक्टर्स और अधिकारियों को शोकॉज, बिना सूचना के थे गायब

5 Comments

  1. Howdy outstanding blog! Does running a blog such as this take a massive amount work?
    I have no expertise in coding however I was hoping to start
    my own blog soon. Anyhow, should you have any recommendations or tips for new blog owners
    please share. I understand this is off subject nevertheless I just
    had to ask. Many thanks!

  2. First of all I want to say terrific blog! I had a quick question which I’d like
    to ask if you do not mind. I was curious to find
    out how you center yourself and clear your mind before writing.
    I’ve had a hard time clearing my thoughts in getting my ideas out.
    I truly do take pleasure in writing but it just seems like the first 10 to
    15 minutes are generally wasted simply just trying to figure out how to begin.
    Any suggestions or tips? Appreciate it! y2yxvvfw cheap flights

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button