
Patna: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनके पिता ने एक्ट्रेस रिया के खिलाफ एफआइआर की है. दिवंगत अभिनेता के पिता ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों सहित छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस रिया पर कई संगीन आरोप लगाये हैं.
सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना शहर के राजीव नगर थाना में आइपीसी की धारा 306, 341, 342, 380, 406 और 420 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. राजीव नगर पुलिस स्टेशन के अतिरिक्त थाना अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार ने मंगलवार को बताया, सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ 25 जुलाई करे उक्त प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसे भी पढ़ेंःवायुसेना प्रमुख भदौरिया की उपस्थिति में आज अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे 5 राफेल विमान
रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर किया
सुशांत के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है, ‘रिया, उसके परिजनों और सहयोगी कर्मचारियों ने षड्यंत्र के तहत मेरे बेटे के साथ धोखाधड़ी और बेईमानी की. उसे काफी समय तक बंधक बनाकर रखा और अपने आर्थिक लाभ के लिए उसपर दबाव डालकर उसका इस्तेमाल किया और अंत में मेरे बेटे को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया.’’
उन्होंने अपने शिकायत में कहा है, ‘‘2019 के पहले मेरे बेटे सुशांत को कोई मानसिक परेशानी नहीं थी. रिया के संपर्क में आने के बाद ऐसा क्या हुआ कि उसे ऐसा दिक्कत आयी, इसकी जांच होनी चाहिए.’’
15 करोड़ अकाउंट से निकाले
केके सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है, ‘मेरा बेटा फिल्मी दुनिया छोड़कर केरल में ऑर्गेनिक खेती का व्यवसाय करना चाहता था. लेकिन रिया ने इसका विरोध किया और उसे धमकाया था कि अगर उसने ऐसा किया तो वह उसके इलाज की रिर्पोट सार्वजनिक कर देगी.’
उन्होंने कहा है, रिया, सुशांत के साथ रहा करती थी. और आठ जून को वह उसके घर से नकदी, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, जेवरात, काफी सामान और इलाज के कागजात सहित अन्य दस्तावेज लेकर चली गयी थी. सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र के बैंक खाते से कम-से-कम 15 करोड़ रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर किए गए हैं.
इसे भी पढ़ेंःबिहार: Corona संक्रमण के करीब 2500 नये केस, एक दिन में 14 की मौत
अग्रिम जमानत की अपील कर सकती हैं रिया
सुशांत सिंह के पिता केके सिंह ने रिया और उनकी फैमिली पर कई संगीन आरोप लगाये हैं. ऐसे में रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. माना जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए रिया बुधवार को कोर्ट का रुख कर सकती हैं. और कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दे सकती हैं.
खबर है कि मंगलवार रात वकील सतीश माने शिंदे की जूनियर एडवोकेट रिया के घर पहुंची थी. और एक्ट्रेस ने अपना कंसेंट भी साइन कर के दिया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर ये बात सामने नहीं आयी है कि रिया कब और किस कोर्ट में जमानत की अर्जी देगी. वहीं मामले की जांच के लिए बिहार पुलिस के चार अधिकारी मुंबई पहुंच चुके हैं, माना जा रहा है कि बुधवार को बिहार पुलिस, मुंबई पुलिस से केस के अहम दस्तावेज मांग सकती है.
बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट से मिला था. सुशांत की मौत के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गयी है. वहीं मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कई फिल्मी हस्तियों से भी सुशांत की मौत के मामले में पूछताछ की है.
वहीं बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, अभिनेता शेखर सुमन, जन अधिक्कार पार्टी के नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया ने सुशांत की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.





bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
These are actually great ideas in concerning blogging.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.