National

वायुसेना प्रमुख भदौरिया की उपस्थिति में आज अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे 5 राफेल विमान

New Delhi: अंबाला एयरबेस पर बुधवार को पांच राफेल विमान पहुंचेंगे. वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया की उपस्थिति ये विमान अंबाला एयरबेस पहुचेंगे. रणनीतिक और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अंबाला एयरबेस पर बुधवार दोपहर पांच राफेल विमानों को रिसीव किया जाएगा.

जिसके बाद उन्हें भारतीय वायुसेना में शामिल किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि पांच लड़ाकू विमानों का यह बेड़ा बुधवार दोपहर एयरबेस पर पहुंच रहा है.

इसे भी पढ़ें- मेनहर्ट घोटाला 12: IG एमवी राव ने 5 बार मांगी थी FIR की अनुमति, निगरानी आयुक्त राजबाला ने नहीं दी इजाजत, देती तो रघुवर हो जाते गिरफ्तार

दो दशक से अधिक समय में लड़ाकू विमानों की पहली बड़ी खरीद

राफेल विमान भारत द्वारा पिछले दो दशक से अधिक समय में लड़ाकू विमानों की पहली बड़ी खरीद है. इन विमानों के आने से भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमता में महत्वपूर्ण रूप से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. भारत ने 23 सितंबर 2016 को फ्रांसीसी एरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 59,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था.

छह राफेल प्रशिक्षु विमानों की पूंछ पर आरबी श्रृंखला की संख्या अंकित होगी. आरबी एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया के नाम के पहले और अंतिम शब्द का संक्षिप्त रूप होगा. उन्होंने इस सौदे में मुख्य वार्ताकार के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

पांच विमानों का पहली खेप सोमवार को फ्रांसीसी बंदरगाह शहर बोरदु में मेरिग्नैक एयरबेस से रवाना हुई थी. ये विमान लगभग 7,000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद बुधवार दोपहर को अंबाला पहुंचेंगे. अधिकारियों ने बताया कि इन विमानों में तीन एक सीट वाले और दो विमान दो सीट वाले होंगे. इन विमानों को बुधवार दोपहर में भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन नंबर 17 में शामिल किया जाएगा, जिसे ‘गोल्डन एरोज’ के नाम से भी जाना जाता है.

इसे भी पढ़ें- झारखंड कैडर के IPS अधिकारी आलोक का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

अगस्त में औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में होंगे शामिल

हालांकि, इन विमानों को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल करने के लिए मध्य अगस्त के आसपास समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और देश के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है. फ्रांस से अंबाला तक अपनी लंबी उड़ान के बीच ये पांचों विमान करीब सात घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने के बाद संयुक्त अरब अमीरात में अल दफरा एयरबेस पर उतरे थे.

पहला राफेल जेट पिछले साल अक्टूबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फ्रांस यात्रा के दौरान भारतीय वायुसेना को सौंपा गया था. राफेल जेट का पहला स्क्वाड्रन अंबाला एयरबेस पर जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के हासिमारा बेस पर रहेगा.

अंबाला एयरबेस को भारतीय वायुसेना का महत्वपूर्ण बेस माना जाता है क्योंकि यहां से भारत-पाकिस्तान सीमा महज 220 किलोमीटर की दूरी पर है. भारत ने जो 36 राफेल विमान खरीदे हैं उनमें से 30 लड़ाकू विमान जबकि छह प्रशिक्षु विमान हैं.

इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona संक्रमण के करीब 2500 नये केस, एक दिन में 14 की मौत 

13 Comments

  1. Hi, i think that i saw you visited my blog thus i came to ?return the favor?.I’m attempting to find things to enhance my web site!I suppose its ok to use a few of your ideas!!

  2. Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it. Look advanced to more added agreeable from you! However, how could we communicate?

  3. Have you ever thought about creating an ebook or guest authoring on other blogs?

    I have a blog based on the same information you discuss and would really like to have you share some stories/information. I know my
    visitors would value your work. If you’re even remotely interested,
    feel free to send me an email.

  4. Thanks a bunch for sharing this with all people
    you actually realize what you’re talking about!
    Bookmarked. Please additionally seek advice from my web site =).
    We may have a link trade contract between us
    2CSYEon cheap flights

  5. Wow, incredible blog layout! How long have you been blogging for?
    you made blogging look easy. The overall look of
    your site is excellent, as well as the content!

  6. Having read this I believed it was very informative.
    I appreciate you taking the time and effort to put this content together.
    I once again find myself spending a significant
    amount of time both reading and posting comments.
    But so what, it was still worth it! 34pIoq5 cheap flights

  7. I blog frequently and I really appreciate your content.
    The article has really peaked my interest. I will bookmark your blog and
    keep checking for new information about once per week.
    I opted in for your RSS feed too. 34pIoq5 cheap flights

  8. Howdy! I could have sworn I’ve been to your blog before but after looking at some of the articles I realized
    it’s new to me. Anyways, I’m certainly delighted I stumbled upon it and I’ll
    be book-marking it and checking back regularly!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button