Khas-KhabarNational

प्रदूषित हवा के कारण औसतन 5 साल तक कम हो रही भारत के लोगों की उम्रः स्टडी

लखनऊ में देश में प्रदूषण का सर्वाधिक स्तर दिखा जहां डब्ल्यूएचओ के मानकों की तुलना में 11 गुना अधिक प्रदूषण है.

New Delhi: वायु प्रदूषण ने भारतीयों की आयु में औसतन 5.2 साल तक की कमी ला दी है. और यदि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुरूप वायु प्रदूषण में कमी लाई जाती है तो दिल्लीवालों की उम्र में 9.4 वर्ष की वृद्धि हो सकती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा-निर्देशों के अनुसार हवा में महीन कणों के रूप में मौजूद प्रदूषक तत्व (पीएम) 2.5 का स्तर 10 माइक्रोन प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए, वहीं पीएम 10 का स्तर 20 माइक्रोन प्रति घन मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए. लेकिन भारत में 2018 में पीएम 2.5 का औसत स्तर 63 माइक्रोन प्रति घन मीटर था.

इसे भी पढ़ेंःवायुसेना प्रमुख भदौरिया की उपस्थिति में आज अंबाला एयरबेस पहुंचेंगे 5 राफेल विमान

साफ होगी हवा तो पांच साल बढ़ सकती है आयु

शिकागो विश्वविद्यालय के एनर्जी पॉलिसी इंस्टिट्यूट द्वारा तैयार की गई नयी वायु गुणवत्ता जीवन प्रत्याशा सूची(Air quality life expectancy list) के अनुरूप पूरे भारत में यदि प्रदूषण के स्तर में डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप कमी आती है तो भारतीयों की उम्र में 5.2 साल तक की वृद्धि होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है,‘समय के साथ महीन कणों से संबंधित प्रदूषण में काफी वृद्धि हुई है. 1998 से महीन कण संबंधी वार्षिक प्रदूषण में 42 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जिससे उन वर्षों में लोगों की आयु में औसतन 1.8 वर्ष की कमी आई.’

भारत की एक चौथाई आबादी बेहद प्रदूषित वायु में जीने को मजबूर

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की एक चौथाई आबादी प्रदूषण की ऐसी स्थिति में रह रही है जो किसी अन्य देश में दिखाई नहीं देती. यदि प्रदूषण का स्तर बरकरार रहता है तो उत्तर भारत में 24 करोड़ 80 लाख लोगों की आयु में आठ साल से अधिक की कमी आ सकती है.

 

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि चार देशों-बांग्लादेश, भारत, नेपाल और पाकिस्तान में विश्व की लगभग एक चौथाई आबादी रहती है और ये देश सर्वाधिक प्रदूषण वाले देशों की सूची में शामिल हैं. उत्तर भारत दक्षिण एशिया में सर्वाधिक प्रदूषित हिस्से के रूप में उभर रहा है.
इसे भी पढ़ेंःसुशांत सुसाइड केसः एक्टर रिया चक्रवर्ती समेत 6 के खिलाफ FIR, 15 करोड़ की धोखाधड़ी का भी आरोप

लखनऊ की हवा सबसे अधिक प्रदूषित

लखनऊ में देश में प्रदूषण का सर्वाधिक स्तर दिखा जहां डब्ल्यूएचओ के मानकों की तुलना में 11 गुना अधिक प्रदूषण है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि लखनऊ में प्रदूषण का यह स्तर बरकरार रहता है तो वहां के लोगों की जीवन प्रत्याशा में 10.3 साल तक की कमी आने का खतरा है.

इसमें कहा गया है कि यदि दिल्ली में डब्ल्यूएएचओ के मानकों के अनुरूप प्रदूषण में कमी लाई जाती है तो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की उम्र में 9.4 वर्ष की वृद्धि हो सकती है. यदि इस प्रदूषण में भारत के राष्ट्रीय मानक के अनुरूप कमी लाई जाती है तो दिल्लीवालों की उम्र 6.5 साल बढ़ सकती है.

रिपोर्ट के अनुसार यदि प्रदूषण में डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप कमी आती है तो बिहार और बंगाल जैसे राज्यों के लोगों की उम्र में सात साल से अधिक की वृद्धि तथा हरियाणा के लोगों की उम्र में आठ साल की वृद्धि हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड कैडर के IPS अधिकारी आलोक का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

12 Comments

  1. Hi, Neat post. There’s a problem with your website in internet explorer, would check this… IE still is the market leader and a good portion of people will miss your magnificent writing because of this problem.

  2. Have you ever thought about adding a little bit more than just your articles?

    I mean, what you say is fundamental and everything.

    Nevertheless think about if you added some great images or video clips to
    give your posts more, “pop”! Your content is excellent but with images
    and clips, this website could certainly be
    one of the most beneficial in its field. Awesome blog!
    3aN8IMa cheap flights

  3. Appreciating the hard work you put into your site and in depth information you present.
    It’s good to come across a blog every once in a while that isn’t the same old
    rehashed information. Fantastic read! I’ve saved your site and
    I’m adding your RSS feeds to my Google account.

  4. Hello, i believe that i noticed you visited my site so i got here
    to return the prefer?.I am trying to find issues to enhance my site!I guess its good enough to make use of some of your concepts!!
    adreamoftrains website hosting

  5. I have to thank you for the efforts you’ve put in writing
    this blog. I am hoping to view the same high-grade content by you
    later on as well. In truth, your creative writing abilities has encouraged me to get my own, personal site now 😉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button