
Jamtara. झारखंड में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. सोमवार को जामताड़ा जिले में कोरोना के दो नए मामले सामने आए. कोरोना संक्रमण के मामले नारायणपुर और पाण्डेडीह में पाए गए हैं. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में बाजारों की रौनक कम होती जा रही है. कोरोना को लेकर लोगों में भय का माहैल है.
एम्बुलेंस चालक निकला भी पॉजिटिव
रविवार को एक एम्बुलेंस चालक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उसे कोविड अस्पताल जामताड़ा में भर्ती किया गया है.
एसबीआई में नहीं हुआ कोई काम
वहीं, सोमवार को समाहरणालय परिसर स्थित एसबीआई बैंक में कोई काम काज नहीं हुआ. हालांकि बैंक मैनेजर की जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है फिर भी एहतियात के तौर पर बैंक को आज सैनिटाइज किया गया. बैंक मैनेजर की कल से ही तबीयत खराब है.
एलडीएम एस बैठा ने कहा कि मैनेजर की जांच की गई है., लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है. फिर भी एहतियात के तौर पर बैंक को सैनिटाइज किया गया है. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जामतड़ा के लोगों में भय का माहौल है.




