
Dhanbad: झारखंड में बीते दिनों कोरोना संक्रमण ने काफी रफ्तार पकड़ ली है. धनबाद में भी कोरोना के केस बढ़े हैं. बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन की मांग भी जोर पकड़ रही है. वहीं संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए धनबाद चेंबर ऑफ कॉर्मस ने एक फैसला लिया है. जिले में संचालित सभी तरह की दुकानें अब सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी. हालांकि, दूध और दवा दुकानें इस समय सीमा से बाहर रहेंगी.
बुधवार को धनबाद के डीआरडीए सभागार में धनबाद एसडीओ राज महेश्वरम के साथ जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में ये निर्णय लिया गया. कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला चेंबर ने स्वेच्छा से यह निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ेंःआठ जेल अधीक्षकों का तबादला, हामिद अख्तर बने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा रांची के जेल अधीक्षक
एसडीओ ने फैसले का किया स्वागत
धनबाद अनुमंडल पदाधिकारी राज महेश्वरम ने चेंबर के इस निर्णय का स्वागत किया और कहा कि शाम 5 बजे के बाद दुकानें नहीं खुली रहनी चाहिए. इसे सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन शाम 5 बजे के बाद सम्बंधित थाना क्षेत्र में थानेदार भ्रमण करेंगे.
साथ ही उन्होंने कहा कि फुटपाथ दुकानें अगर 5 बजे के बाद भी खुली पाई जाती हैं तो इस दिशा में जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वैसे दुकानदार जो चेंबर के सदस्य नहीं है और बैठक में लिए गए निर्णय की अवेहलना करते है तो वैसे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ेंःभाजपा विधायक सीपी सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए
सोशल डिस्टेंसिंग समेत जरूरी नियमों का हो पालन
उन्होंने यह भी कहा कि सभी दुकानदार सुनिश्चित करें कि लॉकडाउन के प्रावधानों के तहत दुकान में कम-से-कम कर्मचारी होने चाहिए. साथ ही ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग समेत मास्क, ग्लब्स एवं तमाम नियमों का पालन होना चाहिए. अगर इन नियम पालनों का उल्लंघन करते कोई दुकानदार पाये गये तो उनपर कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया जाएगा.
बैठक में एसडीओ की ओर से चेंबर के प्रतिनिधियों को ये सुझाव भी दिया गया कि सम्बंधित क्षेत्र के चेंबर के अध्यक्ष, सचिव वॉलेंटियर के साथ मिलकर यह सुनिश्चित कराने का काम करें कि उनके क्षेत्र में 5 बजे के बाद दुकानें बन्द हो जाये.
साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन को सहयोग करने वाले चेंबर को जिला प्रशासन सम्मानित करने का काम भी करेगा ताकि उनकी हौसला अफजाई हो सके.
इसे भी पढ़ेंःमुजफ्फरपुर आश्रय गृह केस: ब्रजेश ठाकुर की अपील पर कोर्ट ने CBI से मांगा जवाब





628569 739865Im positive your publish and internet site is incredibly constructed 479078