ChatraJharkhand

चतरा : महिलाओं ने तोड़ी रूढ़िवादी परंपरा, बहू और बेटियों ने अर्थी को दिया कंधा

Chatra : गिद्धौर में 102 वर्षीय वृद्ध महिला सकुंती देवी के निधन के बाद अलग नजारा देखने को मिला है. 102 वर्षीय सकुन्ती देवी का निधन गुरुवार देर रात को हो गयी. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय धोबिनियागढ्ढा श्मशान घाट ने किया गया. उनके अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के साथ ही समाज की महिलाओं ने उनकी अर्थी को कंधा देकर समाज को अलग संदेश दिया.

इसे भी पढ़ें:धनबाद जिला जज मौत मामला : हाईकोर्ट ने सीबीआई को लगायी फटकार, कहा- नहीं निकल रहा कोई नतीजा

अंतिम संस्कार में मृतक की बहू व पुत्र वधू मुखिया उम्मीदवार चंदा कुमारी पूनम देवी , कंचन देवी, देवकली देवी, विनीता कुमारी, मालती देवी, सहित परिवार-समाज की अन्य महिलाओं ने अर्थी को कंधा दिया. हालांकि कुछ दूर जाने के पश्चात महिलाओं को लौटा दिया गया. जिसके बाद पुरुषों ने अर्थी को कंधा दिया.

इसे भी पढ़ें:सुंदरनगर में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोपी चाईबासा से गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button