
Ranchi: रांची के 71वें एसएसपी के तौर पर 2010 बैच के आइपीएस सुरेन्द्र कुमार झा ने बीते 3 जुलाई को पदभार संभाला है. पदभार संभालने के बाद रांची के नये एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने अपनी कार्यशैली से साफ कर दिया है कि वे अपराध एवं अपराधियों से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करने वाले हैं.
एसएसपी के इस रूख का असर भी दिख रहा है. एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने पदभार संभालते ही सबसे पहले जिले के सभी थाना अध्यक्षों को अपने थाना क्षेत्र के फरार अपराधियों को पकड़ने का निर्देश दिया. इस निर्देश के असर यह हुआ कि पिछले 10 दिनों के दौरान रांची पुलिस ने 30 से अधिक अपराधियों और एक हार्डकोर उग्रवादी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है.
एसएसपी ने जिले के उन प्रमुख स्थानों का चयन किया जहां रात में हमेशा पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. इसके अलावे एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा ने स्मार्ट पुलिसिंग का सपना साकार करने के लिए कई कदम उठाए हैं. जिससे आने वाले समय में पुलिस की छवि और बेहतर रूप से सामने आएगी. जानिए एसएसपी के द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग के लिए उठाए गये बेहतर कदम.
इसे भी पढ़ें- 29 बार किया गया कॉल, फिर भी नहीं माने सचिन पायलट, बचेगी गहलोत सरकार?
रांची में पुलिसकर्मियों का कैरेक्टर वेरिफिकेशन
उत्तर प्रदेश में विकास दुबे प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस की छवि ना बिगड़े, इसके लिए रांची पुलिस गंभीर हो गयी है.अब रांची के पुलिसकर्मियों का कैरेक्टर वेरिफिकेशन शुरू हो गया है. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने वैसे सभी पुलिसकर्मियों का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया है. जो थानों, ट्रैफिक और अन्य जगहों पर पोस्टेड हैं.
वेरिफिकेशन रिपोर्ट में पता लगाया जा रहा है कि किन-किन पुलिसकर्मियों की साठ-गांठ अपराधियों से है. पुलिसकर्मियों का आचरण, कौन से पुलिसकर्मी शराब के आदि हैं. इसकी भी पूरी रिपोर्ट तैयारी की जाएगी. थाना प्रभारी स्तर से इससे संबंधित रिपोर्ट मांगी गयी है.
थानों में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों के आचरण और व्यवहार आम लोगों के प्रति कैसा हो, इसे लेकर पूर्व में भी दिशा-निर्देश भी जारी किया गया है. बावजूद कुछ पुलिस कर्मियों की शिकायत मिलती रहती है. इसे देखते हुए ये एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के ने स्मार्ट पुलिसिंग का सपना साकार करने का निर्णय लिया है.
इसे भी पढ़ें- हजारीबाग: 6 करोड़ की लगात से बन रहे 200 शौचालय, जबकि इस्टीमेट में है ही नहीं पानी की व्यवस्था
वर्दी पहनना जरूरी
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के द्वारा अगर निर्धारित वर्दी पहने में किसी तरह की लापरवाही बरतने पर अब वेतन कटेगा. एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. एसएसपी के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि रांची जिला में तैनात पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित वर्दी पहनना जरूरी है.
साथ ही वो यह भी यह सुनिश्चित करेंगे कि वर्दी में बैच, डोरी, शोल्डर बेल्ट और नेम प्लेट हो. जूते को नियमित रूप से पॉलिश किया जाना चाहिए. उसका टर्नआउट अब्बल दर्जे का होना चाहिए. यदि इस में लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित पुलिस अधिकारी व कर्मी के वेतन भत्ते में कटौती की जाएगी.
इसे भी पढ़ें- झारखंड में कोरोना से दो और मौत, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 36





Discipline Punctuality and obey the command of seniors are the main motto of all top to bottom police personnel. Public feed back against the police station, by public surprised checking of police station and at night random patrolling required by senior police officers with videography as well as daily report review by committee. Deployment of police personnel unauthorised way to the residence of senior officer should be toatally stopped .Immediate disciplinary actions should be taken without delay. Proper turn out on duty personnel should be checked with individual character with his behavior to office staff as well as public feedback . Faithfully confidential spy should be spread to all sectors .