Bihar

बिहार में वज्रपात का कहर जारी, सात लोगों की मौत

Patna: बिहार के पांच जिलों में आंधी और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मंगलवार को सात लोगों की मौत हो गयी. आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिजली गिरने से बेगूसराय में तीन और भागलपुर, मुंगेर, कैमूर एवं जमुई में एक—एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

उल्लेखनीय है कि बिहार में बिजली गिरने से पिछले हफ्ते 26 लोगों की मौत हो गयी थी. इसके अलावा 30 जून को पांच जिलों में 11 व्यक्ति और 25 जून को 22 जिलों में 96 लोगों की मौत हो गयी थी.

इसे भी पढ़ें- कोरोना काल में आया कविता संकलन ‘अविरल’, दे रहा जीवन संदेश

आज भी तेज बारिश के साथ गरज की संभावना

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, कटिहार और भागलपुर जिले में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है. गौरतलब है कि इससे पहले 4 जून को भी बिहार के पांच जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 20 लोग की मौत हो गयी थी.

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, राज्य में आकाशीय बिजली गिरने से 20 लोग की मौत हुई थी. सबसे ज्यादा भोजपुर में नौ लोगों की की मौत हुई है, वहीं सारण में पांच, कैमूर में तीन, पटना में दो और बक्सर में एक व्यक्ति की मौत हुई थी.

इसे भी पढ़ें- बिहार: Corona से अब तक 98 की मौत, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,525

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button