
Dilip Kumar
Palamu: महाराष्ट्र के यूतमान में बीते 19 मई को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूर के परिजनों को अबतक कोई मुआवजा नहीं मिला है. हादसे में जख्मी हुए मजदूरों के साथ तो अनदेखी की जा रही है. घटना के बाद पलामू लाये गये मजदूरों की स्थिति जानने के लिए कोई पदाधिकारी उनके घर तक नहीं पहुंचा. ऐसे में मजदूरों के परिजन आर्थिक सहायता और इलाज के लिए दर-दर की ठोकरे खाने को विवश हैं.
इसे भी पढ़ें – भंसाली ने सुशांत को ऑफर की थी चार फिल्में, इस वजह से नहीं कर पाये साथ काम
मजदूरों से भरा बस हो गया था हादसे का शिकार
दरअसल लॉकडाउन में घर लौटने के दौरान जिले के पाटन प्रखंड के करर गांव के मजदूरों से भरा सरकारी बस महाराष्ट्र के यूतमान में ट्रक से टक्कर के बाद बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में करर के प्रवासी मजदूर अनुज मांझी की मौत हो गयी थी. जबकि गांव के सोनु कुमार सिंह (पिता अरूण सिंह), जितेन्द्र कुमार राम (पिता जग्रनाथ राम), नीरज कुमार सिंह (पिता बसंत सिंह), दीपक मोची (पिता प्रसाद मोची), मुकलेश राम (पिता फूनी मोची), अरूण सिंह (पिता स्व. जनेश्वर सिंह), चन्द्रदीप सिंह (पिता स्व पठन सिंह) के अलावा इसी प्रखंड के रोल निवासी शैलेश सिंह (पिता वृजबिहारी सिंह), अनुप कुमार सिंह (पिता बाबुलाल सिंह), बिजू सिंह (पिता बुधदेव सिंह) नाम के मजदूर घायल हुए थे.
सोनू सिंह नाम के मजदूर की स्थिति ज्यादा है खराब
मजदूर सोनू सिंह बेड पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. सभी घायलों को सरकार द्वारा घर तक तो पहुंचा दिया गया. लेकिन इसके बाद किसी तरह की स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता नहीं की गयी है. आरोप है कि प्रशासनिक महकमा से किसी पदाधिकारी ने घायलों का हाल चाल तक जानने का प्रयास भी नहीं किया है.
चार लाख मृतक के परिजनों को, घायलों को मिलना था 50 हजार की सहायता
घटना के बाद सरकार की ओर से घोषणा की गयी थी कि मृत मजदूर के परिजनों को चार लाख रूपया और घायलों को इलाज खर्च के लिए 50-50 हजार रूपये दिए जायेंगे. लेकिन परिजनों का आरोप है कि दो माह बीतने के बाद भी किसी तरह की कोई सहायता नहीं मिली है.
मजदूरों के परिजनों ने बताया कि ब्याज पर पैसा लेकर घायलों का इलाज कराया. बावजूद घायलों में कुछ की स्थिति अभी भी खराब है. हादसे के बाद बेड से उठ नहीं पाये हैं. कर्ज लेकर इलाज कराये जाने के कारण मजदूरों के परिजन आर्थिक तंगी झेल रहे हैं और उनके बीच भुखमरी की स्थिति बनी हुई है.
कागजी प्रक्रिया पूरी कर सरकार को भेज चुके हैं: बीडीओ
पाटन के बीडीओ प्रभाकर मर्धा ने बताया कि मृत मजदूर के परिजनों को चार लाख मुआवजा राशि देने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सरकार के पास भेज दी गयी है. वहां से आवंटन प्राप्त होते ही तत्काल पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. घायलों को किसी तरह की आर्थिक या स्वास्थ्य से संबंधित सहायता जिला स्तर से दी जाएगी.
श्रम विभाग भी देगा एक लाख मुआवजा: श्रम अधीक्षक
श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने जानकारी दी कि श्रम विभाग से मृत मजदूर के परिजनों को एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जानी है. लेकिन आवंटन नहीं आया है. आते ही भुगतान किया जाएगा. घायलों को मुआवजा राशि देने के लिए कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है. अगर घायल नुकसान का क्लेम करेंगे तो उसपर कार्रवाई की जाएगी. अभी तक घायलों की ओर से कोई आवेदन इस संबंध में नहीं आया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना से 21 वीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में था इलाजरत





whoah this weblog is magnificent i like studying your posts.
Stay up the good work! You know, many people are hunting around for this information, you could help
them greatly.
If you are going for most excellent contents like I do, only
pay a quick visit this website every day for the reason that it presents feature contents, thanks
I just like the helpful information you provide in your articles.
I’ll bookmark your weblog and check again here frequently. I am moderately sure I’ll learn plenty of new stuff right here!
Best of luck for the following!
Saved as a favorite, I really like your blog!
Thank you for the good writeup. It in fact was a enjoyment
account it. Look complex to more introduced agreeable from you!
However, how can we keep in touch? cheap flights y2yxvvfw
I was pretty pleased to find this web site. I want to
to thank you for your time just for this fantastic read!!
I definitely appreciated every part of it and i also have you book-marked to look
at new stuff on your blog. yynxznuh cheap flights
Simply wish to say your article is as astounding.
The clarity in your post is just excellent and
i could assume you’re an expert on this subject. Well with your permission allow me
to grab your RSS feed to keep up to date with
forthcoming post. Thanks a million and please keep up the
rewarding work. adreamoftrains content hosting
These are in fact wonderful ideas in about blogging.
You have touched some good things here. Any way keep up wrinting.
Thanks so much for the blog post.
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.