
- पार्टी में शामिल होने के बाद चाइबासा, सरायकेला-खरसांवा और जमशेदपुर के डीएमओ निकले कोरोना संक्रमित
Chaibasa/Ranchi: राज्य और केंद्र सरकार कोरोना संकट को देखते हुए आइसीएमआर के सभी गाइडलाइन का पालन कर रही है. पर झारखंड में तो प्रशासन के जिन लोगों पर नियमों का पालन कराने की जिम्मेवारी है उन्हीं में से कुछ लोग पार्टी मनाकर कोरोना के वाहक बन गये हैं.
भूतत्व विभाग के डिप्टी माइनिंग डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह की फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था. पार्टी में चाइबासा के कई पदाधिकारी शामिल हुए. इसी पार्टी में जमशेदपुर, सरायकेला-खरसांवा और चाइबासा जिले के डीएमओ भी पहुंचे थे.
तीनों जिलों के डीएमओ पार्टी के बाद कोरोना संक्रमित मिले हैं.
इतना ही नहीं, चाइबासा डीसी और एसपी को होम क्वारेंटाइन होना पड़ा है. क्योंकि 27 जून को जिला में टास्क फोर्स की बैठक हुई थी, जिसमें खनन पदाधिकारी भी शामिल थे. इसलिए डीसी-एसपी ने खुद को क्वारेंटाइन कर लिया है. हालांकि दोनों अधिकारियों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया है.
इस पर विभाग का कहना है कि पूरे मामले पर मानिटरिंग की जा रही है कि किस-किस की गलती थी.
इसे भी पढ़ें – झारखंड BJP की नयी टीम की घोषणा, सांसद सुनील सिंह और अन्नपूर्णा देवी समेत 8 उपाध्यक्ष
200 से अधिक लोग संदेह के दायरे में
29 जून को खनन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर संतोष कुमार सिंह के सेवानिवृत होने के एक दिन पूर्व विदाई समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें कई अधिकारियों के साथ कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले खनन विभाग के अधीकारी भी शामिल हुए थे.
इन्हीं सब कारणों से एहतियात बरतते हुए पश्चिमी सिंहभूम उपायुक्त अरवा राजकमल और पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने पहले कोरोना टेस्ट करवाया और फिर स्वयं होम क्वारंटाइन में चले गये हैं. वहीं डीएमओ संतोष कुमार की सेवानिवृत्ति पर आयोजित विदाई समारोह एवं पार्टी में शामिल होनेवाले 200 से अधिक लोग संदेह के दायरे में हैं.
इसे भी पढ़ें – Corona: 27 नये पॉजिटिव केस मिले, झारखंड का आंकड़ा 2661 हुआ
कार्यालय और परिसर को 3 दिनों के लिए किया गया है सील
डीएमओ ने खुद में कोरोना के लक्षण पाने के बाद अपनी जांच करायी. जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली. पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन फौरन हरकत में आया और पूरे कार्यालय और परिसर को 3 दिनों के लिए सील कर दिया. उक्त पदाधिकारी के संपर्क में आये 50 से अधिक लोगों ने सदर अस्पताल में कोरोना वायरस की जांच करायी. इसमें एक दैनिक अखबार के पत्रकार भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
भूल सुधार- पार्टी की रात नक्सलियों के खिलाफ अभियान में थे एसपी
जिला खान उपनिदेशक संतोष कुमार सिंह के 30 जून को आयोजित फेयरवेल पार्टी में जिले के पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा शामिल नहीं थे.
पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा जिला पुलिस और सीआरपीएफ के साथ 30 जून से 1 जुलाई की रात्रि तक उग्रवाद प्रभावित सोनुवा प्रखंड के उलकम में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शामिल थे और नक्सली पुलिस मुठभेड़ की मॉनिटरिंग कर रहे थे.
मुठभेड़ में में काफी संख्या में हथियार और नक्सली साहित्य, परचे आदि बरामद किये गये थे और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मुठभेड़ की खबर न्यूज़ विंग में प्रमुखता से प्रकाशित भी की गयी थी.
भूलवश, उपनिदेशक खान की पार्टी में एसपी के शामिल होने की खबर प्रकाशित हो गयी. इसका हमें खेद है.
इसे भी पढ़ें – स्टूडेंट्स का हेल्थ और दुर्घटना बीमा कराने वाला झारखंड का पहला विवि बना रांची यूनिवर्सिटी, 45 हजार को मिलेगा लाभ





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I like the valuable information you provide in your articles.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.