Khas-KhabarNational

बाबा रामदेव, बालकृष्ण समेत 5 के खिलाफ FIR, कोरोना की दवा को लेकर भ्रामक प्रचार का आरोप

Jaipur: कोरोना वायरस की दवा कोरोनिल के ऐलान के बाद से बाबा रामदेव विवादों में घिर गये हैं. इसे लेकर अब उनकी मुश्किलें भी बढ़ने लगी है. दवा के क्लीनिकल टेस्टिंग को लेकर उठ रहे सवाल के बीच योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गयी है. कोरोनिल दवा को लेकर बाबा रामदेव उनके सहयोगी बालकृष्ण समेत पांच लोगों के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में एफआइआर दर्ज कराई गई है. यह केस कोरोना वायरस की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर भ्रामक प्रचार करने के आरोप में दर्ज कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 18 हजार से अधिक नये केस

बाबा रामदेव समेत 5 के खिलाफ केस

जयपुर के ज्योतिनगर थाने में शुक्रवार को ये एफआईआर दर्ज कराई गई. इसमें कोरोना की दवा के तौर पर कोरोनिल को लेकर लोगों को गुमराह करने वाला प्रचार करने के आरोप है. जिनके खिलाफ शिकायत की गयी है, उन पांच लोगों में योगगुरु रामदेव और बालकृष्ण के अलावा वैज्ञानिक अनुराग वार्ष्णेय, निम्स के अध्यक्ष डॉ. बलबीर सिंह तोमर और निदेशक डॉ. अनुराग तोमर शामिल हैं.

ज्योतिनगर के थाना प्रभारी (SHO) सुधीर कुमार उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है. वहीं शिकायत दर्ज कराने वाले वकील बलराम जाखड़ ने इंडिया टुडे को बताया, ‘कोरोनिल के भ्रामक प्रचार के मामले में बाबा रामदेव सहित पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है.’ एफआइआर आईपीसी की धारा 420 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ेंः21वें दिन भी तेल के दाम में तेजी, पेट्रोल-डीजल दोनों 80 रुपये के पार

चंडीगढ़ में आपराधिक शिकायत दर्ज

कोरोनिल को लेकर विवादों में घिरे बाबा रामदेव और पतंजलि आयुर्वेद कंपनी पर चंडीगढ़ की जिला अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज हुई है। इस शिकायत में बाबा रामदेव पर मिलावटी दवा बेचने और हत्या की कोशिश के आरोपों के तहत केस दर्ज करने की मांग की गई है. चंडीगढ़ के नेशनल कंज्यूमर वेलफेयर काउंसिल के सचिव बिक्रमजीत सिंह की ओर से यह शिकायत की गई है. इसमें योगगुरु बाबा रामदेव पर आइपीसी की धारा 275, धारा 276 और 307 के तहत मामला दर्ज करने के लिए कहा गया है। इस मामले पर कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा.

इसे भी पढ़ेंःभारतीय राजदूत की चीन को दो टूकः गलवान पर दावा टिकने योग्य नहीं, बीजिंग तय करे किस दिशा में बढ़ना है

 

5 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button