National

Corona: उत्तरी मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में सील होंगे इमारत 

Mumbai: मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने कहा कि पिछले 15 दिनों में यहां कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर उत्तर मुंबई के घनी आबादी वाले इलाकों और झुग्गी बस्तियों में इमारतों को सील किया जाएगा.

शुक्रवार को उत्तरी मुंबई का दौरा करने के दौरान पुलिस आयुक्त ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के पीछे यहां घनी आबादी को कारण बताया. गौरतलब है कि उत्तरी मुंबई में दहीसर, बोरिवली, मलाड, चारकोप और कांदिवली जैसे इलाके आते हैं. यहां पिछले 15 दिनों में संक्रमण के मामले बढ़े हैं.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: संक्रमितों का आंकड़ा 5 लाख के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 18 हजार से अधिक नये केस

27 क्षेत्रों की पहचान कर सख्त लॉकडाउन लागू

उन्होंने बताया कि झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले स्थानों पर स्थित इमारतों में कई मामले सामने आये हैं. पुलिस ऐसी इमारतों को सील कर रही है और इन कदमों के नतीजे अगले कुछ दिनों में दिखाई देंगे.

सिंह ने बताया कि शहर में अभी 750 निषिद्ध क्षेत्र हैं जिनमें से 300 अकेले उत्तरी मुंबई में स्थित हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित 27 क्षेत्रों की पहचान की है और इन इलाकों में सख्त लॉकडाउन लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें- 21वें दिन भी तेल के दाम में तेजी, पेट्रोल-डीजल दोनों 80 रुपये के पार

मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले

पुलिस आयुक्त ने कहा कि लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भौतिक दूरी के नियमों का पालन करना चाहिए. अगर वे किसी आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं तो उन्हें मास्क पहनना चाहिए. साथ ही सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में कोविड-19 के 72,287 मामले सामने आये हैं और 4,177 लोगों की मौत हुई है.

इसे भी पढ़ें- बाबा रामदेव, बालकृष्ण समेत 5 के खिलाफ FIR, कोरोना की दवा को लेकर भ्रामक प्रचार का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button