World

भारत-चीन तनाव के बीच अमेरिका ने कहा- चीन के साथ जारी रहेगा व्यापार

Washington :  भारत-चीन में तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है कि चीन के साथ किया गया व्यापार समझौता अभी बरकरार रहेगा. हालांकि, इससे पहले व्हाइट हाउस के एक शीर्ष सलाहकार की टिप्पणी से ऐसा लगा था कि समझौते का कोई मतलब नहीं रह गया है, जिससे सोमवार को बाजार सहम गये थे.

ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘‘चीन के साथ व्यापार समझौता पूरी तरह से बरकरार है. उम्मीद है कि वह इस समझौते की शर्तों को निभायेंगे.’’

इसे भी पढ़ेंः उत्पाद विभाग की JSBCL में बड़ा बदलाव करने की कवायद, बदलेगा शराब कारोबार का कल्चर

चीन की आलोचना करता रहा है अमेरिका

अमेरिका का ट्रंप प्रशासन कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने में नाकाम रहने को लेकर चीन की कड़ी आलोचना करता रहा है. राष्ट्रपति ट्रंप इस महामारी के फैलने के लिये चीन को दोषी ठहरा चुके हैं. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे सहयोग को लेकर संदेह बढ़ने लगा था.

वहीं, व्हाइट हाउस में व्यापार और विनिर्माण नीति के निदेशक पीटर नावारो ने फॉक्स न्यूज के साथ बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘‘यह समाप्त हो चुका है.’’ उनसे चीन के साथ हुये व्यापार समझौते को लेकर सवाल पूछा गया था.

इसे भी पढ़ेंः कोरोना के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मैनचेस्टर में खेलेगी तीन टेस्ट मैच, अभ्यास मैच शुरू

हालांकि, बाद में एसोसियेटिड प्रेस द्वारा पूछे जाने पर नावारो ने कहा कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से हटकर लिया गया है, उनके कथन का व्यापार समझौते से कोई लेना देना नहीं है.

अमेरिका और चीन के बीच जनवरी में शुल्क को लेकर बढ़े तनाव के बीच व्यापार क्षेत्र में अंतरिम समझौता हुआ था. तब चीन ने अमेरिका के कई उत्पादों को खरीदने पर सहमति जताई थी.

इसे भी पढ़ेंः भाजपा व कांग्रेस दोनों चीन से लड़ना तो चाहते हैं, पर तब जब वो….

 

 

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button