Bihar

बिहार: एक दिन में Corona के 229 नये केस, अब तक 39 की मौत

Patna: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 229 नये केस सामने आने के बाद प्रदेश में मंगलवार तक वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 6810 हो गये.

गौरतलब है कि बिहार में अबतक 1,30,783 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 4571 मरीज ठीक हुए हैं.

अब तक 39 की मौत

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान कटिहार जिले में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गयी.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 39 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से बेगूसराय, खगडि़या एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, पटना, सीतामढ़ी, सारण एवं सीवान में दो—दो और अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है.

संक्रमण के मामले बढ़कर 6,810

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 229 नये मामले प्रकाश में आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में मंगलवार को इस रोग से संक्रमण के मामले बढ़कर 6810 हो गये. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आये 6810 मामलों में से पटना एवं भागलपुर के 336—336, बेगूसराय के 322, मधुबनी के 317, खगड़िया के 296, रोहतास के 285, मुंगेर के 278, सीवान के 268, पूर्णिया के 245, कटिहार के 232, जहानाबाद के 193, नवादा के 189, मुजफ्फरपुर एवं सुपौल के 182—182, बांका के 176, समस्तीपुर के 174, गोपालगंज के 173, दरभंगा के 168, सारण के 163, पूर्वी चंपारण के 159, बक्सर के 158, नालंदा के 154, भोजपुर के 150, मधेपुरा एवं गया के 145—145, कैमूर के 140, औरंगाबाद के 138, किशनगंज के 129, शेखपुरा के 128, पश्चिम चंपारण के 124, सीतामढ़ी के 120, वैशाली एवं सहरसा के 117—117, अररिया के 92, अरवल के 80, लखीसराय के 73, शिवहर के 71 और जमुई जिले के 55 मामले शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button