
Ranchi: झारखंड के 24 जिलों में 38 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इनमें सबसे ज्यादा अपराधिक गिरोह राजधानी रांची और जमशेदपुर में सक्रिय हैं. हालांकि कई बड़े गैंगस्टर की गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस ने कुछ हद तक राहत की सांस ली है, लेकिन अपराध को खत्म करने की उनकी चुनौतियां अभी भी पुलिस के सामने बरकरार है.
कई बड़े अपराधी जिनमें अमन श्रीवास्तव, लखन सिंह, डेनियल पाल, विजय विरुली, राजेश सिंह और चंदन साेनार अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. कुछ ऐसे भी अपराधी हैं, जो जेल में बंद हैं. इसमें अनिल शर्मा, फहीम खान,सुजीत सिन्हा, डब्लू सिंह जैसे अपराधी शामिल हैं.
पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके भोला पांडेय और सुशील श्रीवास्तव, अमरेन्द्र तिवारी, कुणाल सिंह की मौत हो चुकी है, जबकि पहले के कई ऐसे गिरोह है. जिनकी सक्रियता अब खत्म हो गयी है. सीआइडी ने राज्य के हर जिले में सक्रिय अपराधिक गिरोह की एक सूची तैयार की है.
जमशेदपुर-रांची में सबसे ज्यादा आपराधिक गैंग सक्रिय
रांची में 8 और जमशेदपुर में 8 आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. इनसे 200 से ज्यादा अपराधी सीधे जुड़े हुए हैं. सुरक्षा एजेंसियों की सूची में शामिल कई आपराधिक गैंग के मुखिया भले ही जेल में बंद हैं,लेकिन उनका दबदबा जारी है.जेल से ही वह गिराेह का संचालन करते हैं.और इनके गिरोह के अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
छोटे-बड़े आपराधिक गैंग मांग रहे हैं रंगदारी
झारखंड के रांची, बोकारो, रामगढ़, धनबाद और जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य जिलों के बड़े व्यवसायियों, कोयला कारोबारियों एवं रेललाइन, सड़क और पुल निर्माण करने वाली कंपनियों से छोटे और बड़े अपराधियों के द्वारा रंगदारी की मांग की जा रही है. साथ ही इसकी वसूली भी की जा रही है. रांची सहित राज्य के अन्य जिलों से भी हर माह मोटी रंगदारी उठा रहे हैं. आपराधिक संगठन सिम बदल-बदलकर रंगदारी मांग रहे हैं.
जानिए कौन-कौन से गैंग कहां सक्रिय हैं
रांची
1. अनिल शर्मा : आजीवन कारावास, जेल में.
2. लवकुश शर्मा : जेल में.
3. संदीप थापा : जमानत पर.
4. लखन सिंह व गेंदा सिंह : लखन पर दो लाख इनाम, फरार, गेंदा जेल में.
5.नरेश सिंह बुतरू : जमानत पर.
6. धीरज जालान : जेल में.
7. राजीव कुमार मिश्रा उर्फ बिट्टू मिश्रा: जमानत पर.
8. निक्की शर्मा :जमानत पर.
खूंटी
1. पन्ना लाल महतो : जमानत पर.
जमशेदपुर
1. अखिलेश सिंह : दुमका जेल में.
2. राजा शर्मा व गणेश सिंह : जेल में.
3. अभिषेक सिंह व उपेंद्र सिंह : अभिषेक जमानत पर, उपेंद्र की मौत.
4. पंकज दुबे : जेल में.
5. सुजीत कुमार शर्मा : जेल में.
6. अमरनाथ सिंह : जमानत पर.
7. गुड्डू पांडेय : जमानत पर.
8. अंजन कुमार शुक्ला : जमानत पर.
सिमडेगा
1. लेले साहू : जेल में.
लोहरदगा
1. बुद्धामीर जमानत पर.
चाईबासा
1. डेनियल पाल : जमानत पर.
2. विजयी विरुली : जेल में.
बोकारो
1. अमरेंद्र तिवारी : मृत.
2. शहनवाज खान : जमानत पर.
3. राजेश सिंह : फरार.
4. आरजू मल्लिक : जमानत पर, गैंग में पांच सदस्य.
5. चंदन सोनार : फरार.
धनबाद
1. फहीम खान : आजीवन कारावास.
2. सूरज सिंह : बक्सर में मौत की सूचना.
पलामू
1. कुणाल सिंह : गोली मारकर हत्या.
2. डब्लू सिंह :जमानत पर.
3. सुजीत सिन्हा : जेल में.
4. विकास दुबे :जमानत पर.
हजारीबाग और रामगढ़
1. अमन श्रीवास्तव : फरार.
2. विकास तिवारी : जेल में.
3. सुशील श्रीवास्तव : मौत.
4. भोला पांडेय : मौत.
जामताड़ा
1. फौजीदारी उर्फ शकीर : जमानत.
देवघर
1. परमवीर यादव :जेल में.





739435 301028Its wonderful as your other articles : D, appreciate it for putting up. 770208
24875 910293Dead composed topic matter, thanks for data . 393196