Main SliderNational

ICC के वार्षिक समारोह में बोले पीएम – मुसीबत की दवा मजबूती है, आत्मनिर्भर होने का भाव हर भारतीय में है

Kolkata :  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) के 95वें वार्षिक दिवस पर देश से मुखातिब हुए. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा की ICC ने 1925 में अपनी स्थापना के बाद से आज़ादी की लड़ाई तक को देखा है. भीषण अकाल और अन्न संकटों से होकर गुजरा है. अब इस बार ये समारोह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारा देश कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है.

आपको बता दें कि पूर्वी तथा पूर्वोत्तर भारत में कारोबार संबंधी गतिविधियों की ओर विशेष ध्यान देने वाले इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (ICC) का मुख्यालय कोलकाता में है.

इसे भी पढ़ेंः अपनी ही Online क्लासेस में फेल शिक्षा विभाग, दो माह में आधे स्टूडेंट्स भी नहीं जोड़ पाया

देश के समक्ष कई समस्याएं

समारोह में बोलते हुए पीएम ने देश को आत्मनिर्भर बनाने पर भी चर्चा की. कहा कि भारतीय आत्मनिर्भरता का ये भाव बरसों से हर भारतीय में मौजूद है. लेकिन फिर भी एक बड़ा काश, एक बड़ा काश, हर भारतीय के मन में रहा है. मस्तिष्क में रहा है. देश कोरोना से जंग लड़ रहा है.  लेकिन अन्य तरह के संकट भी हमारे सामने खड़े हैं. कही बाढ़, कहीं टिड्डों की समस्या, कहीं तेल क्षेत्र में आग तो कहीं भूकंप और कहीं साइक्लोन.

लेकिन मुसीबत के दौरान नए अवसर भी सामने आते हैं. ये हमारी संकल्पशक्ति हमारी ताकत है. मुसीबत की दवाई मजबूती ही हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंः तो क्या खाली स्टेडियम में होगा आइपीएल, जानें क्या सोच रही बीसीसीआइ

पीएम ने कहा कि  ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने के लिए हमें कोविड-19 संकट को अवसर में बदलना होगा. हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने होंगे कि जिन उत्पादों का हम आयात करने को मजबूर हैं, उन्हें भारत में ही विनिर्मित किया जाए. किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को लेकर जो निर्णय हाल में हुए हैं, उन्होंने कृषि अर्थव्यवस्था को बरसों की गुलामी से मुक्त कर दिया है.

इसे भी पढ़ेंः राजस्थानः राज्यसभा चुनाव से पहले गरमायी राजनीति, रिसॉट में कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक

बंगाल पर निशाना

पीएम ने अप्रत्यक्ष रूप से बंगाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमें पश्चिम बंगाल में विनिर्माण क्षेत्र को फिर से खड़ा करना होगा. यह साहसी निवेश का समय है, संकीर्ण फैसलों का नहीं. और यह कि पिछले 5-6 सालों में भारत को आत्म-निर्भर बनाने के लक्ष्य को नीति और व्यवहार में सबसे ऊपर रखा गया है. कोविड-19 संकट ने हमें सबक दिया कि कैसे इन प्रयासों को तेज करना है.

मोदी ने कहा कि जन केंद्रित, जन आधारित और जलवायु अनुकूल विकास की सोच हमारी सरकार के कामकाज का हिस्सा हैं. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. बैंकिंग सेवाएं उन लोगों तक भी पहुंची हैं जिन्हें लंबे समय तक ‘नहीं देने वाली’ श्रेणी में रखा गया था.

इसे भी पढ़ेंः लालू यादव के 73वें जन्मदिन पर तेजस्वी का इमोशनल पोस्ट, मिलने पहुंचे रांची

 

 

6 Comments

  1. Wonderful beat ! I would like to apprentice while you amend your website,
    how could i subscribe for a blog web site? The account helped me a acceptable deal.

    I had been tiny bit acquainted of this your broadcast provided bright clear idea cheap flights 32hvAj4

  2. I all the time emailed this web site post page to all my
    contacts, as if like to read it then my contacts will too.
    y2yxvvfw cheap flights

  3. Hey I know this is off topic but I was wondering if you knew of any widgets I could add to my blog that automatically tweet my newest twitter updates.
    I’ve been looking for a plug-in like this for quite some time and was
    hoping maybe you would have some experience with something like this.
    Please let me know if you run into anything. I truly enjoy reading your blog and I look forward to your
    new updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button