Education & CareerJharkhandKhas-KhabarRanchi

अपनी ही Online क्लासेस में फेल शिक्षा विभाग, दो माह में आधे स्टूडेंट्स भी नहीं जोड़ पाया

Rahul Guru
Ranchi : झारखंड सरकार का शिक्षा विभाग न तो निजी स्कूलों पर लगाम लगा पाता है और न ही अपनी ही व्यवस्था ठीक से चला पाता है. कोरोना की वजह से बीते तीन माह से लॉकडाउन लागू है. इस लॉकडाउन में 17 मार्च से सभी स्कूल बंद हैं. राज्य के निजी स्कूलों ने तत्काल विकल्प तलाशते हुए अपने यहां ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दिये. निजी स्कूल इस एवज में फीस वसूल सकें, इसके लिए विभाग की ओर से अनुमति भी मिल गयी.

निजी स्कूलों के ऑनलाइन क्लासेस शुरू होने के बाद राज्य शिक्षा परियोजना की ओर से सरकारी स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने के लिए Digi-SATH कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. इस कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर राज्य के 1 लाख 20 हजार शिक्षकों के साथ विभिन्न क्लास के 12 लाख स्टूडेंट्स को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया. लेकिन इस कार्यक्रम को शुरू हुए 2 माह से अधिक हो चुके हैं, इसके बाद भी विभाग अपने ही स्कूल के 50 फीसदी बच्चों तक इस प्रोग्राम को नहीं पहुंचा पाया.

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम की सफलता का आकलन आप इस बात से लगा सकते हैं कि राजधानी रांची के नौ बड़े सरकारी स्कूल के 50 फीसदी स्टूडेंट्स भी व्हाट्सएप ग्रुप में नहीं हैं. राजधानी के सबसे बड़े सरकारी स्कूल जिला स्कूल के 500 स्टूडेंट्स में महज 220 स्टूडेंट्स व्हाट्सएप क्लासेस कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- CoronaUpdate: 24 घंटे में मौत का आंकड़ा पहली बार 300 के पार, दो लाख 86 हजार से ज्यादा संक्रमित

राजधानी के नौ प्रमुख स्कूलों में 3428 स्टूडेंट्स, 1654 ही कर रहे व्हाट्सएप क्लास

शिक्षा विभाग का digi-SATH कार्यक्रम फेल है. जब राजधानी रांची के बड़े सरकारी स्कूलों में आधे से भी कम बच्चे व्हाट्सएप क्लासेस कर रहे हैं, तो सुदूर इलाकों के बच्चे कितना पढ़ पा रहे होंगे? आंकड़ों की बात करें तो रांची और उसके आसपास जिला स्कूल, बालकृष्णा प्लस टू उवि, शिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला, आजाद हाई स्कूल, उत्क्रमित उवि पिस्का, गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल, गर्वमेंट बालिका प्लस टू उवि बरियातू, उत्क्रमित उवि उरुगुटू, कांके, मारवाड़ी प्लस टू उवि, एसएस प्लस टू उवि डोरंडा जैसे स्कूल के अलग-अलग क्लासेस में 3428 स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं. जिसमें से केवल 1654 स्टूडेंट्स की शिक्षा विभाग के digi-SATH कार्यक्रम के तहत व्हाट्सएप क्लासेस से जुड़ पाये हैं. इन स्कूलों में पढ़ रहे 1774 स्टूडेंट्स अब भी ग्रुप से नहीं जुड़े हैं.

इसे भी पढ़ें- राजस्थानः राज्यसभा चुनाव से पहले गरमायी राजनीति, रिसॉट में कांग्रेस और उसके समर्थक विधायक

विभिन्न स्कूलों के व्हाट्सएप क्लासेस का हाल

 

स्कूलबालकृष्णा प्लस टू उवि 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
12वीं कला12069
12वीं वाणिज्य5042
12वीं विज्ञान2522
दसवीं9356
वोकेशनल5732
स्कूलशिवनारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
12वीं कला7348
12वीं वाणिज्य1412
12वीं विज्ञान86
दसवीं17075
स्कूलआजाद हाई स्कूल 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
दसवीं5247
नौंवीं4032
स्कूलउत्क्रमित उवि पिस्का 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
छठी5123
सातवीं5932
आठवीं5026
नौवीं5026
दसवीं1426
स्कूलगौरीदत्त मंडेलिया स्कूल 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
आठवीं8230
नौवीं12033
दसवीं18040
स्कूलगर्वमेंट बालिका प्लस टू उवि बरियातू 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
12वीं कला12575
12वीं वाणिज्य1111
12वीं विज्ञान77
दसवीं19070
नौवीं11030
आठवीं5020
स्कूलउत्क्रमित उवि उरुगुटू, कांके 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
आठवीं7142
नौंवी7542
दसवीं9576
स्कूलमारवाड़ी प्लस टू उवि 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
12वीं कला287120
12वीं वाणिज्य9942
12वीं विज्ञान17084
नौवीं10054
स्कूलएसएस प्लस टू उवि डोरंडा 
कक्षाकुल छात्रवाट्सएप ग्रुप से जुड़े विद्यार्थी
12वीं कला10155
11वीं8282
10वीं14283
नौवीं12243
आठवीं9232
सातवीं6329

इसे भी पढ़ें- तो क्या खाली स्टेडियम में होगा आइपीएल, जानें क्या सोच रही बीसीसीआइ

5 Comments

  1. It’s very effortless to find out any matter on web as compared to
    textbooks, as I found this post at this site.
    3gqLYTc cheap flights

  2. I got this web page from my buddy who shared with
    me concerning this website and at the moment this time I am visiting this website and reading very informative articles or reviews
    here. cheap flights 31muvXS

  3. Does your site have a contact page? I’m having a tough time locating it but, I’d like to send you
    an e-mail. I’ve got some creative ideas for your blog you might be interested in hearing.
    Either way, great site and I look forward to seeing it expand over
    time.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button