
Ranchi: वैश्विक आपदा कोविड-19 ( Covid-19) महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति से मुकबले के लिए केन्द्र व राज्य सरकार भी प्रयास कर रही है. इसी के तहत झारखंड ( Jharkhand News) के लगभग 73 लाख महिलाओं के जनधन खातों ( Jandhan Account ) में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGY) के तहत तीसरी किस्त की राशि भेज रही है, जिसे खाताधारक 5 जून से लेकर 10 जून तक निकाल सकेंगे.
ये भी पढ़ें- हजारीबाग में टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश
खाते से पैसा निकालने के लिय राज्य सरकार जारी किया निर्देश
राज्य सरकार ने बैंकों से राशि निकालने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है, जिसमें वैसे खाताधारक जिसकी खाता संख्या के आखरी अंक 0 से 1 है वो 5 जून को बैंक से पैसा निकाल सकेंगे. इसी तरह 2 से 3 अंक के खाता धारक 6 जून को, 4 से 5 अंक के 8 जून को, 6 से 7 अंक के 9 जून को, एवं अंतिम 8 से 9 अंक के खाता संख्या वाले खाताधारक 10 जून को बैंक से राशि निकाल सकेंगे तथा वैसे खाताधारक जो इन अवधि में राशि नहीं निकाल पाए वे 10 जून के बाद सामान्य बैंक अवधि में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पैसा निकाल सकेंगे.
ये भी पढ़ें- कोरोना से मर गया अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम? जानें क्या है सच्चाई
राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक को भी दिया निर्देश
राज्य सरकार ने पुलिस महानिदेशक को निर्देशित करते हुए कहा है कि सरकार महिला जनधन खाते में तीसरी किस्त भेज रही है. राशि निकासी के दौरान बैंक शाखाओं में काफी लोगों के उपस्थित होने की संभावना है, इसलिए सभी बैंक शाखाओं में पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति कर सोशल डिस्टेंसिंग एवं विधि व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करने की कार्रवाई करें.




