
Giridih : गिरिडीह में एक बार फिर पत्थरों का अवैध उत्खन्न शुरू हो गया है. इसी क्रम में बुधवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेन्द्र सिंह के साथ जिला खनन पदाधिकारी सूजीत नायक ने राजधनवार के दाउदानगर और बाराजोरी की छह खदानों छापेमारी की. इसमें पांच खदान अवैध तरीके से चल रहे थे.
सूचना फैलने के बाद पत्थरों के धंधेबाज फरार होने में सफल रहे. जिन पांच खदानों में छापेमारी हुई, उनमें दाउदानगर के चार और बाराजोरी की एक खदान शामिल है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह से जुड़ा है टेरर फंडिंग का मामला, NIA ने राम कृपाल कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में की थी छापेमारी
खदानों से जेसीबी से पत्थरों का स्टॉक जमा किया जा रहा था. पुलिस जवानों को देखने के बाद धंधेबाज और तीन मजदूर फरार होने में सफल रहे. हालांकि एक मजदूर को पुलिस जवानों ने खदेड़ कर दबोचा. पूछताछ में मजदूर ने कई राज उगले भी.
इसे भी पढ़ेंः एक ही सड़क का डेढ़ साल में दो बार निकला टेंडर, पहली बार 75 लाख तो दूसरी बार 2.5 करोड़ का टेंडर
अधिकारियों को गोरहंद गांव निवासी श्रवण सिंह समेत उसके पार्टनर द्वारा पत्थरों के अवैध उत्खन्न किए जाने की बात सामने आई. इसी प्रकार बाराजोरी में भी अवैध उत्खन्न होते देख अधिकारियों ने कार्रवाई की. मौके पर दो मजदूरों को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया.
दोनों मजदूरों ने पूछताछ में बाराजोरी के खदान को संचालित करने में देवनारायण यादव, बीरेन्द्र यादव, कलाम और हैदर का नाम लिया है. छापेमारी के क्रम में अधिकारियों ने पत्थर लदे दो हाईवा को भी जब्त किया. जिसकी जांच की जा रही है. इधर दोनों इलाकों के खदान संचालकों के खिलाफ खनन पदाधिकारी ने धनवार थाना में केस दर्ज कराया है.
इसे भी पढ़ेंः लापरवाही : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राज्य में केवल 326 स्कूल ही ले रहे हैं एडमिशन





399696 617407This kind of publish appears to get yourself a lot of visitors. How will you acquire traffic to that? It provides an excellent special twist upon issues. I guess having something traditional or maybe substantial to give info on will be the central aspect. 283699