JamtaraJharkhand

जामताड़ा: कारोबारियों ने CM के नाम डीसी को सौंपा पत्र, की दुकानों को खोलने देने की मांग

Jamtara: जामताड़ा चेंबर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में कपड़ा व्यवसायी, जूते-चप्पल, श्रृंगार व नाई दुकानदारों ने डीसी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने डीसी को दुकानों को खोलने देने के लिए सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा. व्यवसायियों ने कहा कि लॉकडाउन के 75 दिनों में उनकी स्थिति काफी खराब हो गयी है.

दुकानों का किराया, कर्मचारियों की सैलरी, लोन का ब्याज समेत कई तरह के कर्ज बकाया हो गये हैं. ऐसी स्थिति में अगर दुकानों को नहीं खोला गया तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जायेगी.

इसे भी पढ़ें- किसी भी वक्त भारत लाया जा सकता है विजय माल्या

 हमें भी दुकानों को खोलने की मिले अनुमति: संजय अग्रवाल

चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि दुकानों में रखे कई कपड़ों को चूहों ने नष्ट कर दिया है. दुकानों में काम कर रहे कर्मचारियों के परिवारों पर भी आफत आ गयी है. कारोबार बंद होने से कामगार बेरोजगार हो गये हैं.

उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के नाम डीसी को मांग पत्र देते हुए इन दुकानों को भी खुलवाने का अनुरोध किया है. साथ ही कहा है कि दवा व खाद्य पदार्थ की दुकानों की तरह हमें भी दुकान खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Unlock-1 : पटरी पर आई ट्रेन, पर 30 कुलियों की जिंदगी अब भी है ‘Lock’

75 दिनों से बंद है कारोबार, संकट में जूझ रहा परिवार

दुकानदारों ने कहा कि दुकानों को खोलने के लिए किसी ने बैंक से तो किसी ने महाजनों से कर्ज लिया है. वहीं लगभग 75 दिनों से दुकान बंद होने के कारण कारोबार ठप हो चुका है. इसकी वजह से हम और हमारा परिवार संकट की घड़ी में जूझ रहा है. दुकान खुल नहीं रहा ऐसे में बिजली बिल, कारोबार शुरु करने के लिए लिया हुआ लोन कहां से भरेंगे. ऐसे में अब तो गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है.

इसे भी पढ़ें- एक ही सड़क का डेढ़ साल में दो बार निकला टेंडर, पहली बार 75 लाख तो दूसरी बार 2.5 करोड़ का टेंडर 

डीसी ने दिया आश्वासन

डीसी गणेश कुमार ने कारोबारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों को सरकार तक जरूर पहुंचाएंगे. उनकी स्थिति पर सहानुभूति है. लेकिन सरकार के गाईडलाइन का भी इस दौरान पालन करना है. ये गाईडलाइन हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाये गये हैं. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल सहित कपड़े, श्रृंगार व जूते-चप्पल के कई दुकानदार मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button