Corona_UpdatesJharkhandPalamu

#Palamu हुआ कोरोना मुक्त, बचे हुए 7 संक्रमितों की रिपोर्ट भी आयी निगेटिव

Palamu: देश के अलग-अलग राज्यों से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पलामू जिले से राहत भरी खबर आयी है. पलामू जिले में बचे हुए 7 कोरोना संक्रमित ठीक हो गये हैं. उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

इसके साथ ही पलामू जिला कोरोना से मुक्त हो गया है. यानि अबतक पॉजिटिव पाये गये कुल 15 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये हैं.

इसे भी पढ़ें – #FightAgainstCorona : झारखंड में सिर्फ 7 दिन में बढ़ गये 100 कोरोना पॉजिटिव, पहले एक सौ में लगे थे 29 दिन

देर शाम आयी सबकी रिपोर्ट निगेटिव

पलामू जिले में गुरुवार की देर शाम बचे हुए 7 कोरोना संक्रमितों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी. हालांकि इसके बाद भी संतुष्टि के लिए रैपिड कीट से जांच की गयी, लेकिन इसकी भी जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी.

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को कोरोना मुक्त माना और जिला को कोरोना मुक्त बताया.

कहां के हैं सातो मरीज?

सातों मरीजों में दो नौडीहा बाजार के कमालपुर, दो मनातू के व पंडवा, पाटन और छतरपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं. सभी की ट्रैवल हिस्ट्री सूरत और छतीसगढ़ रही है.

सूरत से आने पर पिछले दिनों कुछ को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया था. जबकि कुछ छतीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर से आये थे और अपने घर जा रहे थे.

सभी को गत 1 मई को मेदिनीनगर-पाटन रोड में एक टेम्पो से उतार कर पीएमसीएच में क्वारैंटाइन किया गया था.

इसे भी पढ़ें – ऑर्किड अस्पताल मरीजों से वसूल रहा कोरोना इन्फेक्शन प्रिवेंशन चार्ज

कैसे किया गया इलाज और दवा में क्या दी गयी?

पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ कनेडी ने मरीजों के ठीक होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी का नियमित इलाज किया गया और आयुष मंत्रालय द्वारा प्राप्त गाइडलाइन के अनुरूप उन्हें चवनप्राश, गोल्डन मिल्क, हाइड्रॉक्सी क्लोरोक्वीन, काढ़ा आदि पारंपरिक दवायें दी गयीं.

22 मई को सभी को मुक्त कर दिया जायेगा. सीएस ने बताया कि बिना लक्षण वाले संक्रमितों के लिए नया गाइडलाइन जारी किया गया है.

जो मरीज बिना लक्षण के होंगे और उनकी पहली सैंपल रिपोर्ट अगर निगेटिव आती है तो उन्हें कोरोना मुक्त माना जायेगा. हालांकि ऐसे मरीजों की रैपिड कीट से जांच की जा रही है, ताकि किसी तरह शक की स्थिति न बनी रहे.

17 मई को ठीक हुए थे पांच मरीज

गत 17 मई को पांच मरीजों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. सभी बिना कोरोना लक्षण वाले थे. इसलिए उन्हें अगले दिन पीएमसीएच के कोविड अस्पताल से छोड़ दिया गया.

इससे पहले लेस्लीगंज के तीन मरीजों के ठीक होने पर उन्हें छोड़ गया था. उनकी ट्रैवल हिस्ट्री रांची सामने आयी थी.

इसे भी पढ़ें – #बोले_झारखंड: किसी ने कहा odd/even के तहत खुलें दुकानें, तो किसी ने की सोशल डिस्टेंसिंग की वकालत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button