National

#SuperCyclone: ओड़िशा और प. बंगाल में तबाही मचा रहा तूफान, अब तक 4 की मौत

Kolkata : सुपर साइक्लोन अम्फान ने प. बंगाल और ओड़िशा में तबाही मचाना शुरू कर दिया है. प. बंगाल में 2 और ओड़िशा में 2 लोगों की मौत हो गयी है. कई पेड़ उखड़ गये हैं और बिजली वितरण को भारी नुकसान पहुंचा है. बिजली के कई पोल उखड़ गये हैं. कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ है.

कोलकाता में हवा की अधिकतम गति शाम 7 बजकर 20 मिनट पर 133 किमी प्रति घंटे रिकॉर्ड की गयी. चक्रवात दोपहर में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा. चक्रवात के कारण तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही हुई.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdate : झारखंड में बुधवार को 32 नये कोरोना पॉजिटिव, 18 गढ़वा, 5 कोडरमा, 5 जमशेदपुर, 1 हजारीबाग, 1 गुमला और 2 गिरिडीह के

कई पेड़ उखड़े

कोलकाता के टंगड़ा इलाके में पेड़ गिरने की वजह से कई सड़कें बंद हो गयी हैं. गबीना खटिक रोड और न्यू टंगड़ा रोड में कई दुकानें क्षतिग्रस्त होने की सूचना है. एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नॉर्थ परगना जिले में अम्फान की वजह से 52,00 घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है.

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट का फैसला: राज्य के 6 जिलों में खुलेंगे नये आईटीआई कॉलेज, सभी में 100 बेड का होगा हॉस्टल

बिजली के ढांचे का काफी नुकसान

ओड़िशा में तेज हवाओं के कारण तमाम इलाकों में कई पेड़ उखड़ गये हैं. ओड़िशा के भद्रक, बालासोर औऱ केंद्रपाड़ा सहित कुछ अन्य जिलों में बिजली के ढांचे को बड़ा नुकसान हुआ है. इन जिलों में एनडीआरएफ की टीमों ने बड़े पैमाने पर राहत कार्य शुरू किया है.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ की 41 टीमें तैनात की गयी हैं और प. बंगाल में सिर्फ दो टीमों को रिजर्व रखा गया है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेना, एयरफोर्स, नेवी और कोस्ट गार्ड की टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है. इन टीमों ने ओडिशा के तमाम इलाकों में राहत कार्य शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown : ई-कॉमर्स साइट्स से झारखंडवासी नहीं कर सकेंगे हर चीज की खरीदारी, सरकार ने वापस लिया फैसला, पहले वाली व्यवस्था रहेगी बहाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button