
New Delhi: देश में कोरोना का खौफ बढ़ता ही जा रहा है. यह महामारी तेजी से भारत में पांव पसार रहा है. देश में कोरोना वायरस के केस 12 दिनों में दोगुने हो गये हैं. 50 हजार का आंकड़ा 12वें दिन 1 लाख से पार हो गया है.
COVID19 cases cross 1 lakh mark with a single-day jump of 4970 cases & 134 deaths; total cases 101139 & death toll 3163: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/i16FULqLjn
— ANI (@ANI) May 19, 2020
पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 4970 मामले सामने आये हैं वहीं इस महामारी से 134 लोगों की जान गयी है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कारण मरने वालों की कुल संख्या 3,163 हो गयी है. संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 पर पहुंच गये हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 39,174 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं. अभी देश में 58, 802 एक्टिव केस हैं. वहीं महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं. यहां कोरोना मरीजों की संख्या 35 हजार के पार हो गयी है. जबकि मरने वालों की संख्या 1249 पहुंच गयी है.
इसे भी पढ़ें- जमीन हड़पने के मामले में #BJP विधायक ढुल्लू महतो की जमानत याचिका खारिज
पिछले 24 घंटे में कहां कितनी मौतें
सोमवार सुबह से लेकर अब तक हुई 134 मौतों में, 51 महाराष्ट्र में, 35 गुजरात में, 14 उत्तर प्रदेश में, आठ दिल्ली में, सात राजस्थान में, छह पश्चिम बंगाल में, चार मध्य प्रदेश में, चार तमिलनाडु में तथा पंजाब और जम्मू-कश्मीर में दो-दो, बिहार और तेलंगाना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
देश में अब तक हुई कुल 3,163 मौतों में सबसे ज्यादा 1,249 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. इसके बाद गुजरात में 694, मध्य प्रदेश में 252, पश्चिम बंगाल में 244, दिल्ली में 168, राजस्थान में 138, उत्तर प्रदेश में 118, तमिलनाडु में 81 और आंध्र प्रदेश में 50 लोगों की मौत हुई है. वहीं, कर्नाटक और पंजाब में मृतक संख्या 37-37 और तेलंगाना में 35 हो गयी है.
जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 15 लोगों की जान गयी है. हरियाणा में 14 जबकि बिहार में नौ और केरल तथा ओडिशा में चार-चार लोगों की मौत हुई है. झारखंड, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में तीन-तीन लोगों की जबकि असम में दो लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय की ओर से साझा किये गये आंकड़ों के अनुसार मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- #Delhi में ऑड-ईवन बेसिस पर आज से दुकानें खुलेंगी, 20 यात्रियों के साथ बस को भी चलने की अनुमति
देश में कहां कितने केस
मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में पहले से मौजूद अन्य बीमारियों के चलते हुई हैं. देश में संक्रमण के सर्वाधिक 35,058 मामले महाराष्ट्र में हैं. इसके बाद 11,760 मामले गुजरात में, 11,745 मामले तमिलनाडु में, दिल्ली में 10,054, राजस्थान में 5,507, मध्य प्रदेश में 5,236 और उत्तर प्रदेश में 4,605 मामले हैं.
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 2,825, आंध्र प्रदेश में 2,474 और पंजाब में 1,980 हो गये हैं. तेलंगाना में मामले बढ़कर 1,597, बिहार में 1,391, जम्मू-कश्मीर में 1,289, कर्नाटक में 1,246 और हरियाणा में 928 हो गये हैं. ओडिशा में अब तक संक्रमण के 876 मामले जबकि केरल में 630 मामले हैं. झारखंड में कुल 223 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि चंडीगढ़ में 196 लोग संक्रमित हैं.
त्रिपुरा में 167, असम में 107, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में 93, हिमाचल प्रदेश में 90 और लद्दाख में 43 मामले हैं. गोवा में कोविड-19 के 38 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 33 मामले सामने आये हैं. पुडुचेरी में 18 जबकि मेघालय में 13 और मणिपुर में सात मामले सामने आये हैं. मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर और नगर हवेली में अब तक एक-एक मामला है.
इसे भी पढ़ें- सोलापुर से झारखंड लौटे रहे मजदूरों की बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर समेत चार की मौत-15 घायल




