
Koderma : कोडरमा थाना के बेकोबार के पास जमीन विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों में हुई झड़प और मारपीट हो गयी. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.
मृतक की पहचान महेंद्र साव (उम्र 45 वर्ष, पिता हेमलाल साव) के रूप में की गयी है. वहीं घायलों में दोनों पक्ष के मदन साव, शंकर कुमार, रोहित कुमार, हेमलाल साव, भागवत साव, राम कुमार शामिल हैं.
घटना को लेकर परिजनों ने बताया है कि जमीन विवाद को लेकर कई बार फैसला करने की कोशिश की गयी. लेकिन कोई हल नहीं निकला.
इसे भी पढ़ेंःपूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की मांग- 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद्द करे सरकार

गुरुवार को मदन साव अपने खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष से महेंद्र साव एवं अन्य लोग वहां पहुंच गए. विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी, डंडा, कुदाल से हमला कर दिया.
घटना में महेंद्र साव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं सभी घायलों को आनन-फानन में कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. जहां उनका इलाज किया जा रहा है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद कोडरमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
इसे भी पढ़ेंःबांका के मदरसा में ब्लास्ट का झारखंड से जुड़ा कनेक्शन, स्लीपर सेल की तलाश में NIA




