JharkhandRanchi

औरैया सड़क हादसा: बाबूलाल ने कहा- मारे गये प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को मिले 10 लाख रुपये का मुआवजा 

Ranchi : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ओरैया में मारे गये 12 झारखंडी मजदूरों के लिए मुआवजा की मांग की है.

सीएम हेमंत सोरन को लिखे पत्र में उन्होंने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये दिये जाने का आग्रह किया है. इसके अलावा घायलों को 1-1 लाख रुपये की मदद करने की भी अपील की है.

मृतकों के परिजनों को पीएम आवास योजना का लाभ और तीन महीने का राशन भी दिये जाने पर जोर दिया है.

इसे भी पढ़ें – #Palamu : पीएमसीएच में भी होगा कोविड-19 टेस्ट, आइसीएमआर ने लैब स्थापना की दी स्वीकृति

मृतकों के शवों को लाया जाये बोकारो

बाबूलाल के अनुसार उत्तरप्रदेश के औरैया में हुआ सड़क हादसा बेहद भयावह था. सड़क हादसे में मारे गए प्रवासी श्रमिकों में 12 लोग बोकारो जिले के हैं.

सरकार इनके शवों को बोकारो लाकर उनके परिजनों को सौंपने में मदद करे. कोरोना संकट के बीच इस प्रकार के हादसों में जान की क्षति नहीं हो, इसपर राज्य सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करे.

मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी राज्य सरकार का दायित्व है.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: पैदल चल रहे मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचायेगा देवघर जिला प्रशासन, प्रखंड स्तरीय हेल्पलाइन नंबर जारी

ओरैया में 24 श्रमिकों की हो गयी थी मौत

उत्तरप्रदेश के औरैया जिले में ट्रक और डीसीएम वैन की टक्कर में शनिवार को 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गयी थी. इस घटना में 36 घायल हो गये थे. गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सैफेई इटावा के पीजीआइ में भर्ती कराया गया है.

इस घटना को लेकर कानपुर आइजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक शनिवार सुबह एक डीसीएम मेटाडोर दिल्ली से मजदूरों को लेकर आ रही थी.

इनमें से कुछ मजदूर औरैया और कानपुर देहात मार्ग पर मेटाडोर को रोककर सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे. तभी राजस्थान के जयपुर से मजदूरों को लेकर आ रहे एक ट्रक ने इस मेटाडोर को टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरे. इन दोनों वाहनों में अधिकतर मजदूर झारखंड़, बिहार व पश्चिम बंगाल के थे. दोनों वाहनों में ज्यादातर मजदूर पश्चिम बंगाल और झारखंड के थे.

इसे भी पढ़ें – हेमंत सोरेन का निर्देश: पैदल चलने वालों को जिला प्रशासन पहुंचाये उनके घर, कुछ जिला एक्टिव तो कुछ नींद में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button