Crime NewsJharkhandSaraikela

सरायकेला: पेड़ से लटका मिला युवक-युवती का शव, प्रेम-प्रसंग में दी जान

Saraikela: जिले के खरसावां थाना क्षेत्र स्थित पतपत गांव में गुरुवार को पेड़ से लटकता हुआ एक युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान सुरुमनी सरदार जबकि युवक की पहचान रविंदर सरदार के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है की दोनों दोनों शादी-शुदा थे. प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: 29 मई तक किसी तरह की छूट मिलने की उम्मीद कम, हालात को लेकर बैठकों का दौर जारी

एक ही गांव के रहने वाले थे युवक और युवती

मिली जानकारी के अनुसार युवक और युवती दोनों एक ही गांव के रहनेवाले थे. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती सुरुमनी सरदार के दो बेटे और एक बेटी है जबकि युवक रविंदर सरदार का एक बेटा है. इस मामले को लेकर बताया जा रहा है की दोनों ने प्रेम प्रसंग की वजह से आत्‍महत्‍या कर ली है.

इसे भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,722 नये केस, संक्रमितों की संख्या 78 हजार के पार

मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस

खरसावां थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया गया है. दोनों युवक और युवती शादीशुदा हैं.  दोनों की अलग-अलग शादी हुई थी.

आत्महत्या के पीछे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है. वहीं दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें- #20lakhcrores के पैकेज की दूसरी खुराक आज, वित्त मंत्री करेंगी किसानों के लिए सौगात का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button