National

#20lakhcrores के पैकेज की दूसरी खुराक आज, वित्त मंत्री करेंगी किसानों के लिए सौगात का ऐलान

New Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को 20 लाख करोड़ के पैकेज की दूसरी खुराक का आज ऐलान करेंगी. वित्त मंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पैकेज का ऐलान करेंगी. वह 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज से जुड़ी बाकी डिटेल गुरुवार को बताएंगी.

मिली जानकारी के मुताबिक निर्मला सीतारमण किसानों के लिए सौगात का ऐलान कर सकती हैं. कृषि सेक्टर और उससे जुड़ी गतिविधियों को लेकर बड़ा ऐलान किये जाने की संभावना है. साथ ही साथ सप्लाई चैन को मजबूत करने के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ी राहत दी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- #Ranchi: हिंदपीढ़ी में तैनात सीआरपीएफ के 200 जवान आज किये जाएंगे क्वारेंटाइन

पैकेज के पहली खुराक का कर चुकी हैं ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसमएई) समेत उद्यमों को बिना गारंटी वाले 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज की सुविधा देने की घोषणा की.

उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा मंगलवार को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज का ब्योरा देते हुए संवाददाताओं को बताया कि इस स्वचालित कर्ज सुविधा से 45 लाख इकाइयों को लाभ होगा. वित्त मंत्री ने कहा कि यह कर्ज चार साल के लिये दिया जायेगा और 12 महीने तक किस्त से राहत दी जायेगी.

इसके अलावा इस समय कर्ज नहीं चुका पा रही एमएसएमई इकाइयों के लिए भी कुल 20,000 करोड़ रुपये के कर्ज की सुविधा दी जायेगी. इससे 2 लाख इकाइयों को लाभ होगा.

सीतारमण ने कहा कि एमएसएमई के लिए ‘फंड ऑफ फंड’ गठित किया जा रहा है, इसके जिरये वृद्धि की क्षमता रखनेवाले एमएसएमई में 50,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी डाली जायेगी.

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

पीएम ने किया था पैकेज का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की. इस पैकेज से भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जायेंगे. देश के मजदूरों, किसानों, छोटे और मंझोले उद्योगों को सहारा दिया जायेगा. इसके साथ ही देश में लॉकडाउन 4 का भी ऐलान किया. उन्होंने कहा कि इसके नियम नये होंगे. जो 18 मई से पहले बता दिये जायेंगे.

इसे भी पढ़ें- WHO ने कहा- यह अनुमान लगाना असंभव कि कोरोना महामारी पर कब तक पाया जा सकेगा काबू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button