
Beijing : चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं. जिनमें 20 मामले ऐसे हैं जिनमें रोगियों में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है. इसके बाद देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 82,901 हो गई हैं जिनमें से 4,630 लोगो की मौत हो चुकी है.
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने रविवार को बताया कि नए मामलों में 12 लोग देश में ही संक्रमित हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति हुबेई प्रांत में संक्रमित पाया गया है. हुबेई में पिछले 35 दिन से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया था. यह संक्रमण सबसे पहले इसी प्रांत में फैलना शुरू हुआ था.
इसे भी पढ़ेंः रांची से जमुई पैदल जा रहे लोगों को जोड़ापोखर पुलिस ने भगाया, कार्यशैली पर उठे सवाल
एनएचसी ने बताया कि संक्रमण के 14 नए मामले शनिवार को सामने आए. इसके अलावा 20 ऐसे लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे है. ऐसे संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 794 हो गई है, जिनमें लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं.
सरकारी संवाद समिति ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि चीन में इस संक्रमण से 4,633 लोग मारे गए हैं.
अमेरिका स्थित ‘जॉन्स हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी’ ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस से 40 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और 2,79,311 लोगों की मौत हो चुकी है.
चीन अब भी दुनिया से कोविड-19 पर आंकड़े छिपा रहा
इधर अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा है कि चीन कोविड-19 संबंधी आंकड़ों को अब भी दुनिया से छिपा रहा है और उसे ढकने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि चीन के वुहान शहर में एक प्रयोगाशाला ‘‘उम्मीद से कम काम कर रही थी” और कोरोना वायरस संभवत: वहीं से निकला है.
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक शुक्रवार तक 78,000 से ज्यादा अमेरिकियों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है और अब तक13 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं. दुनिया भर में इसने 2,74,000 लोगों की जान ली है और 39 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं.
इसे भी पढ़ेंः रामगढ़: लॉकडाउन में फंसे मजदूरों के ले जा रही ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 15 घायल
पोम्पिओ ने शुक्रवार को बेन शेपिरो को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मैंने पर्याप्त साक्ष्य देखे हैं जो बताते हैं कि प्रयोगशाला उम्मीद के हिसाब से काम नहीं कर रही थी, वहां सुरक्षा संबंधी जोखिम थे और यह कि वायरस का उद्भव संभवत: वहीं से हुआ है.”
उन्होंने कहा, “ हमें जवाब चाहिए. लोग अब भी मर रहे हैं.”
अमेरिका और बाकी पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था की रफ्तार कोविड-19 के कारण थम गई है.
इसे भी पढ़ेंः देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 63 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 2 हजार से ज्याद की मौत




