Corona_UpdatesNational

आर्थर रोड जेल में Covid-19 संक्रमण को रोकने के लिए फैसला ले महाराष्ट्र सरकार: बंबई हाईकोर्ट

Mumbai: देश में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा जा रहा है. राज्य की राजधानी और मायानगरी मुंबई बुरी तरह से इस वायरस की चपेट में है. वहीं आर्थर रोड जेल में कोरोना विस्फोट के बाद बंबई हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: देश में 60 हजार के करीब पहुंची मरीजों की संख्या, 1,981 मौत

बंबई उच्च न्यायालय ने मध्य मुंबई की आर्थर रोड जेल में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को उचित नीतिगत फैसला लेने का निर्देश दिया है.

हालात गंभीर हैं- हाईकोर्ट

न्यायमूर्ति भारती डांगरे जेल में बंद कैदी अली अकबर श्रॉफ की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई कर रही थीं जिसमें उसने चिकित्सा आधार पर अस्थायी जमानत मांगी. न्यायमूर्ति डांगरे ने अपने आदेश में कहा कि हालात गंभीर हैं और ऐसी आकस्मिक स्थिति में राज्य सरकार तथा नीति निर्माताओं को फैसला लेना चाहिए.

अदालत ने कहा, ‘अगर यह सच है कि आर्थर रोड जेल में 100 से अधिक मरीज संक्रमित पाए गए हैं तो अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जेल में बंद अन्य कैदी क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण वायरस से संक्रमित न हों.’

अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह याद रखना चाहिए कि कैदियों के पास भी सुरक्षित और स्वस्थ माहौल में रहने का अधिकार होता है. अदालत ने राज्य सरकार और जेल विभाग को उचित कदम उठाने का निर्देश दिया. उसने कहा कि जेल में 60 वर्ष की आयु से अधिक तथा अन्य कई कैदी हैं जो दूसरी बीमारियों से पीड़ित हैं.

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: इंदौर में 1,780 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 87 की मौत

आर्थर रोड जेल में 77 कैदी और 26 कर्मी संक्रमित

मुंबई में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अब इसका संक्रमण पुलिस विभाग में भी तेजी से फैल रहा है. आर्थर रोड जेल में कोविड-19 का कहर बरपा है, जेल में 103 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इसमें 77 कैदी और 26 जेल के स्टाफ हैं.

बता दें कि आर्थर रोड जेल मुंबई की सबसे पुरानी जेल है. यह कस्तूरबा हॉस्पिटल के ठीक सामने है. इस कस्तूरबा हॉस्पिटल को ही मुंबई में कोविड-19 का नोडल हॉस्पिटल बनाया गया है.

उल्लेखनीय है कि जेल में फिलहाल 2 हजार विचाराधीन कैदी बंद हैं, हालांकि इसकी क्षमता 800 कैदियों की ही है. जेल में कैदियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग की भी समस्या है क्योंकि क्षमता से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं.

इसे भी पढ़ेंःचिंता की बात: गढ़वा में कोरोना पॉजिटिव 20 लोग सूरत से लौटे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button