
New Delhi: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगने की बजाये बढ़ती दिख रही है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 52 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है. वहीं 17 सौ से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.
पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3500 से ज्यादा केस सामने आये हैं. जबकि 15 हजार से अधिक लोग इस बीमारी से अबतक ठीक हो चुके हैं.
इसे भी पढ़ेंः#VizagGasLeak: जहरीली गैस के रिसाव से पांच की मौत-70 अस्पताल में भर्ती, 5 गांव खाली कराये गये
52 हजार से अधिक लोग बीमार
देश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 53 हजार के करीब (52,952) हो गयी है. पिछले 24 घंटो में देश में करीब 3500 नए मामले सामने आये हैं, वहीं 90 लोगों की मौत हुई है. अबतक कोरोना वायरस से 1,783 लोगों ने जान गंवाई है.
Total number of #COVID19 positive cases in India rises to 52,952 including 35,902 active cases, 1783 deaths, 15,266 cured/discharged and 1 migrated: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/VW1C8Ya3oa
— ANI (@ANI) May 7, 2020
देश में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती दिख रही है. पिछले तीन दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार सबसे तेज है. 4 मई को जहां देश में 41 हजार संक्रमित थे, वहीं अब यानी 7 मई की सुबह तक बढ़कर करीब 53 हजार हो चुके हैं. यानी रोजाना औसतन 3500 नए मामले सामने आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःमुंबई में कोरोना का कहरः एक ही पुलिस थाने के 26 पुलिसकर्मी संक्रमित, आंकड़ा 10 हजार के पार
24 घंटे में करीब 90 लोगों की मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार सुबह से कुल 89 मरीजों की जान गई है. इनमें से, महाराष्ट्र में 34, गुजरात में 28, मध्य प्रदेश में नौ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में चार-चार, राजस्थान में तीन, पंजाब और तमिलनाडु में दो-दो और दिल्ली, हरियाणा तथा ओडिशा में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
देश में कोविड-19 से हुई 1,783 मौतों में से सबसे ज्यादा 651 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है. इसके बाद गुजरात में 396, मध्य प्रदेश में 185, पश्चिम बंगाल में 144, राजस्थान में 92, दिल्ली में 65, उत्तर प्रदेश में 60 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है.
तमिलनाडु में मृतक संख्या 35 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना और कर्नाटक में 29-29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है. पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 27 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में सात मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है. केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है.
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई. ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो संक्रमितों की मौत हुई है. मेघालय, चंडीगढ़, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है.
कहां संक्रमण के कितने केस
कोरोना वायरस के लिए देश का महाराष्ट्र राज्य, चीन का वुहान साबित हो रहा है. महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 16 हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है. राज्य में 16 हजार 758 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 651 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3094 लोग ठीक हो चुके हैं. जिनमें केवल राजधानी मुंबई में 10 हजार से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.
2 deaths and 38 new #Coronavirus positive cases reported in Rajasthan today. The total number of cases stands at 3355 in the state; death toll at 95: State Health Department pic.twitter.com/uZ0E3ZmQsM
— ANI (@ANI) May 7, 2020
संक्रमितों के आंकड़ों के हिसाब से दूसरे नबंर पर गुजरात है, जहां अब तक 6 हजार 625 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 396 लोगों की मौत हो चुकी है. गुजरात के बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण अधिक है, जहां मरीजों का आंकड़ा 55 सौ के पार पहुंच गया है. दिल्ली में 5532 मामले हैं, जिसमें 65 की मौत हो गई है.
वहीं चौथे नंबर पर तमिलनाडु आ गया है. यहां अब तक 4829 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके बाद राजस्थान में 35 नये केस सामने आने के बाद अब 3355 कंफर्म केस हो चुके हैं, जिसमें 95 लोगों की मौत हो चुकी. ओडिशा में 20 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 205 हो गयी है, जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी है.
मध्य प्रदेश में 3,138 और उत्तर प्रदेश में 2,998 लोग संक्रमित हुए हैं. आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,777 हो गए हैं और पंजाब में 1,516 लोग संक्रमित हैं. पश्चिम बंगाल में 1,456 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,107, जम्मू-कश्मीर में 775, कर्नाटक में 693, हरियाणा में 594 और बिहार में 542 हो गई है. उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम और हिमाचल प्रदेश में 45-45, त्रिपुरा में 43 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं.
मेघालय में 12 और पुडुचेरी में नौ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं. मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है.
इसे भी पढ़ेंःसुनिये और वीडियो देखिये सरकार, झारखंड-बिहार के 53 सांसद: कर्नाटक में कैसे मजदूरों को मिल रही धमकी




