Khas-KhabarNational

#VizagGasLeak:  जहरीली गैस के रिसाव से 8 की मौत-3 हजार लोगों को किया गया रेस्क्यू

Visakhapatnam: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार तड़के एक रासायनिक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हो जाने के कारण एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि करीब 170 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

बताया जा रहा है कि विशाखापट्टनम में एक फार्मा कंपनी में गैस लीकेज हुआ है. घटना के बाद से पूरे शहर में तनाव का माहौल है. फिललाह हालत नियंत्रण में नहीं है. स्थानीय प्रशासन और नेवी ने फैक्ट्री के पास के गांवों को खाली करा लिया है. करीब तीन हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया है.

इसे भी पढ़ेंःमुंबई में कोरोना का कहरः एक ही पुलिस थाने के 26 पुलिसकर्मी संक्रमित, आंकड़ा 10 हजार के पार

जहरीली गैस से आठ की मौत, कई बीमार

अधिकारियों ने बताया कि यह संयंत्र गोपालपट्नम इलाके में स्थित है. इस इलाके के लोगों ने आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, जी मचलाना और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने की शिकायत की.

बताया जा रहा है कि सरकारी अस्पताल में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोगों की हालत गंभीर है. इसमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं. सरकारी अस्पताल में लोगों को भर्ती कराया गया हैं. इसके अलावा कई लोगों को गोपालपुरम के किंग जॉर्ज अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है. 1500-2000 बेड की व्यवस्था कर ली गई है.

टीवी चैनलों पर प्रसारित फुटेजो में लोग सड़कों पर बेहोश पड़े दिख रहे हैं. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ)  और एसडीआरएफ  की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

पांच गांव खाली कराये गये

खबर है कि आरआर वेंकटपुरम में स्थित विशाखा एलजी पॉलिमर कंपनी से खतरनाक जहरीली गैस का रिसाव हुआ है. इस जहरीली गैस से फैक्ट्री के तीन किलोमीटर का इलाका प्रभावित हुआ है. फिलहाल, पांच गांव खाली करा लिए गए. सैकड़ों लोग सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल पहुंच रहे हैं. रिपोर्टों में बताया गया है कि गैस रिसाव को काबू कर लिया गया है.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने घटना के बारे में जानकारी ली है और जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को उचित इलाज मिले. साथ ही सीएम घटनास्थल के लिये रवाना हो रहे हैं. सरकार ने इस घटना में मारे गये पांच लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

इसे भी पढ़ेंःसुनिये और वीडियो देखिये सरकार, झारखंड-बिहार के 53 सांसद: कर्नाटक में कैसे मजदूरों को मिल रही धमकी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button