Corona_UpdatesJharkhandRanchi

#CoronaPositive आने के बाद रोने लगी नर्स, जिस वार्ड में कर रही थी मरीजों का इलाज अब वहीं हुई भर्ती

Ranchi: हम और आप हर दिन एक शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं “कोरोना वॉरियर्स”. पर कोरोना वारियर्स होना जीवन को लगभग मौत के हवाले करने जैसा है. कोरोनो वायरस के किसी पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में हम न आ जाएं इसे लेकर हम सोशस डिसटेंसिंग का पालन कर रहे हैं. लोगों से दूर रह रहे हैं.

कोरोना वायरस के संक्रमन को रोकने के लिए लगभग 2 महीने से पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया गया है. वहीं कोरोना से जंग में फ्रंट वारियर्स हमारे नर्स और डॉक्टर्स जो दिन रात कोरोना के पॉजिटिव मरीजों से सीधा संपर्क में हैं. ये सभी उनकी सेवा में लगे हैं. यह जानते हुए की पूरी दुनिया में कई डॉक्टर और नर्स ने पॉजिटिव मरीजों की जान बचाने में अपनी जान गवां दी है. फिर भी डॉक्टर और नर्स लगातार अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- #RIMS: चयनित होने के बाद भी आखिर क्यों नहीं हो रही लैब टेक्निशियंस की नियुक्ति?

रिम्स की नर्स कोरोना की चपेट में

रिम्स के कोविड वार्ड में मरीजों को ठीक करने में लगी के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की पुष्टी हुई है. जिस कोविड वार्ड में वो दूसरों का इलाज कर रही थी वहीं अब वह खुद इलाज के लिए भर्ती है. बुधवार को रात के 9 बज रहे थे, जब एम्बुलेंस से 52 वर्षीय नर्स को रिम्स लाया गया.

एम्बुलेंस खुला तो उनकी आंखों में सिर्फ आंसू थे और वो पूरी तरह से डरी हुई थीं. डॉ देवेश ने जब नर्स से उनके संक्रमित होने के संभावित कारण पूछ रहे थे तब भी वो सिर्फ रोती ही रहीं. वो सिर्फ इतना ही बता सकीं की शायद इलाज के दौरान मास्क खोलने पहनने की वजह से कोरोना का संक्रमण हुआ हो. वहां मौजूद लोगों ने नर्स को हौसला दिया लेकिन वह बस रोती रही.

इसे भी पढ़ें- #FightAgainstCorona: बोकारो हो गया कोरोना संक्रमण मुक्त

मरीजों का इलाज करते संक्रमित होने का राज्य में पहला मामला

झारखंड में बुधवार को 2 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमें रिम्स की एक नर्स भी शामिल है. राज्य का यह पहला मामला है जब कोई पॉजिटिव मरीजों का इलाज करते-करते संक्रमित हुआ हो.

इससे पहले भी 5 नर्स पॉजिटिव आ चुकी हैं पर वो प्रसव विभाग में अपनी सेवा दे रहीं थी. उनको पता नहीं था कि जिस महिला का वो प्रसव करा रहीं हैं वो बाद में पॉजिटिव मिल जाएगी. इसके अलावा लैब टेक्नीशियन कोरोना जांच करते हुए पॉजिटिव आ चुका है. वो भी फिलहाल कोविड वार्ड में एडमिट है और उसका इलाज चल रहा है. राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 127 हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- बिहार में कोरोना के सात नये केस, मरीजों की संख्या पहुंची 542

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button