
Ranchi: बरियातू थाना क्षेत्र के भरमटोली शंकरनगर स्थित कब्रिस्तान से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक के सिर पर किसी ठोस वस्तु से मारने के निशान पाये गये हैं. साथ ही उसके सिर से काफी खून बह रहा था. उसकी हत्या सिर कूचकर की गयी है.
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है.
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस
मंगलवार की रात कब्रिस्तान में एक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना बरियातू थाना की पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया.
इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से युवक की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन युवक की पहचान नहीं हो पायी. बताया जा रहा है कि युवक की हत्या स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी देने के कुछ ही देर पहले की गयी थी.
इसे भी पढ़ें- #Jharkhand: राज्य के 35 आइपीएस का तबादला रांची रेंज के डीआइजी बने अखिलेश झा
आज कराया जाएगा शव का पोस्टमार्टम
कब्रिस्तान से बरामद किये गये अज्ञात युवक के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश में जुटी हुई है.
पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि युवक की हत्या किसने की है. सभी मुख्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें- फल विक्रेता पर एफआइआर: भाजपा ने राज्यपाल को लिखा पत्र, कहा- सरकार को तुष्टिकरण से बचने का दें निर्देश




