
Ranchi: रांची के 14 स्कूलों में पुस्तक विक्रेताओं को किताबें बेचने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. वे सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक किताबें बेच सकेंगे.
इसे लेकर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने किताब दुकान खोलने को लेकर आदेश जारी किया था. इसी आदेश के आलोक में रांची जिला प्रशासन ने शहर के निजी स्कूलों से स्टूडेंट्स को किताबें उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव मंगाये थे.
इस पर शहर के 14 स्कूलों ने अपने-अपने यहां पुस्तकें उपलब्ध कराने को लेकर तरीका और शेड्यूल के साथ प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया था. इसपर जिला प्रशासन ने शर्त के साथ स्वीकृति प्रदान की है.
स्कूलों की ओर से जो समय सीमा तय की गयी है उसके मुताबिक सुबह सात बजे से 12 बजे तक स्कूलों में पुस्तक विक्रेता स्टूडेंट्स को किताबें उपलब्ध करायेंगे.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: ANM का आरोप- क्वारेंटाइन सेंटर पर जमादार ने संदिग्ध मरीजों के साथ बंद रखा, थाने ने नहीं ली शिकायत
ये हैं प्रशासन की शर्तें
प्रशासन की ओर से दी गयी शर्तों के अनुसार स्कूलों में प्रत्येक दिन केवल एक ही क्लास की किताबें देनी हैं. स्कूल ही सोशल डिस्टेंस सुनिश्चित करेंगे. इसके लिए दो-दो मीटर की दूरी पर सर्कल बना कर दूरी मेंटेन करते हुए किताबें देंगे.
किताबें अभिभावक या स्टूडेंट्स दोनों में किसी एक को ही दी जायेगी. इसलिए किताब लेने अभिभावक आयें या फिर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स अथवा स्टूडेंट्स को किताब देने की सूचना एसएमएस या व्हाट्स एप के माध्यम से देंगे.
सैनिटाइजर की व्यवस्था करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी. संभव हो तो स्कूल के असेंबली हॉल में किताबें दी जायें. किताब बेचने वाले एक की वाहन का इस्तेमाल करेंगे जिसकी स्वीकृति स्कूल प्रबंधन देगा.
स्कूल सभी कर्मचारियों का नाम, स्थानीय पता व मोबाइल नंबर अपने पास रखेंगे. 60 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों को काम पर नहीं लगायेंगे. कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच स्कूल प्रबंधन ही करायेगा.
इसे भी पढ़ें : #Godda: मस्जिद में नमाजियों को रोकने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक अधिकारी समेत तीन घायल, पांच गिरफ्तार
इन स्कूलों को किताब बेचने की मिली अनुमति
किताबें उपलब्ध कराने की स्वीकृति जिन स्कूलों को मिली है उनमें ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना, ब्रीजफोर्ड जीपी जलान मेमोरियल स्कूल तुपुदाना, आचार्य कुलम स्कूल नामकुम, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड, कैंब्रियन पब्लिक स्कूल धुर्वा, डीएवी हेहल, डीएवी बरियातू, डीएवी कपिलदेव, निरजा सहाय डीएवी, एसआर डीएवी पुंदाग, गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े, डीपीएस सेल सिटी, डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली और सच्चिदानंद ज्ञान भारती मॉडल स्कूल डोरंडा है.
ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना : सुबह 8 बजे से 12 बजे
27 अप्रैल : क्लास 10
28 अप्रैल : क्लास 9
29 अप्रैल : क्लास 8
30 अप्रैल : क्लास 7
01 मई : क्लास 6
02 मई : क्लास 5
04 मई : क्लास 4
05 मई : क्लास 3
06 मई : क्लास 2
07 मई : क्लास 1
08 मई : क्लास केजी
09 मई : नर्सरी
11 मई : प्री-नर्सरी
ब्रीजफोर्ड जीपी जलान मेमोरियल स्कूल तुपुदाना : सुबह 8 बजे से 12 बजे
27 अप्रैल : क्लास 9
28 अप्रैल : क्लास 8
29 अप्रैल : क्लास 7
30 अप्रैल : क्लास 6
01 मई : क्लास 5
02 मई : क्लास 4
04 मई : क्लास 3
05 मई : क्लास 2
06 मई : क्लास 1
07 मई : क्लास केजी
08 मई : क्लास नर्सरी
आचार्य कुलम स्कूल नामकुम
28 अप्रैल : एलकेजी (सुबह 8 बजे से 11 बजे) और यूकेजी (11 बजे से 12 बजे)
29 अप्रैल : क्लास वन (सुबह 8 बजे से 11 बजे) और क्लास टू (11 बजे से 12 बजे)
30 अप्रैल : क्लास थ्री (सुबह 8 बजे से 11 बजे) और क्लास फोर (11 बजे से 12 बजे)
1 मई : क्लास फाइव (सुबह 8 बजे से 11 बजे) और क्लास सिक्स(11 बजे से 12 बजे)
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड : सुबह 7 बजे से 12 बजे
27 अप्रैल : क्लास नर्सरी
28 अप्रैल : क्लास प्रेप
29 अप्रैल : क्लास 1
30 अप्रैल : क्लास 2
01 मई : क्लास 3
02 मई : क्लास 4
04 मई : क्लास 5
05 मई : क्लास 6
06 मई : क्लास 7
07 मई : क्लास 8
08 मई : क्लास 9
09 मई : क्लास 10
डीएवी हेहल : सुबह 7 बजे से 10 बजे
27 अप्रैल : क्लास एलकेजी
28 अप्रैल : क्लास यूकेजी
29 अप्रैल : क्लास 1
30 अप्रैल : क्लास 2
01 मई : क्लास 3
02 मई : क्लास 4
03 मई : क्लास 5
04 मई : क्लास 6
05 मई : क्लास 7
06 मई : क्लास 8
डीएवी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल सिल्ली : सुबह 7 बजे से 10 बजे
27 अप्रैल : क्लास एलकेजी
28 अप्रैल : क्लास यूकेजी
29 अप्रैल : क्लास 1
30 अप्रैल : क्लास 2
01 मई : क्लास 3
02 मई : क्लास 4
04 मई : क्लास 5
05 मई : क्लास 6
06 मई : क्लास 7
07 मई : क्लास 8
इसे भी पढ़ें : #CoronaVirus : घाटशिला का आरपीएफ का जवान खड़गपुर में पाया गया कोरोना पॉजिटिव




