
Ranchi: जिले के चान्हो प्रखंड क्षेत्र में जेएसएलपीएस के द्वारा घटिया टीएचआर (टेक होम राशन) आपूर्ति की शिकायत पर फूड सेफ्टी अफसर डॉक्टर एस एस कुल्लू ने की जांच.
जांच पदाधिकारी ने सभी आपूर्ति किए गए खाद्य पदार्थों का सैंपल कलेक्ट किया है और इसे जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा दिया. जांच के समय प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी चान्हो एवं आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः#CoronaCrisis: केंद्रीय कर्मियों को नहीं मिलेगा 18 महीने का महंगाई भत्ता, सीनियर अधिकारी को करीब 2.5 लाख का नुकसान
शिकायत मिलने के बाद की गई जांच
मिली जानकारी के अनुसार, घटिया टीएचआर आपूर्ति की शिकायत मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी चान्हो के द्वारा संयुक्त रूप से कुछ आंगनबाड़ी केंद्रों में इसकी जांच की गई थी.
जांच में राशन कम मात्रा में एवं घटिया गुणवत्ता का पाया गया था,जिसके बाद फूड सेफ्टी अफसर रांची के द्वारा इसके सैंपल को कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया.




