
Washington: देश-दुनिया कोरोना की जद में है. पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है. इसके बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश में इमीग्रेशन को अस्थायी रूप से निलंबित करने के अपने कार्यकारी आदेश के तौर पर अगले 60 दिनों के लिए नये ग्रीन कार्ड जारी करने या वैध स्थायी निवास की अनुमति देने की प्रक्रिया पर रोक लगा रहे हैं.
I will be issuing a temporary suspension of immigration into United States. This pause will be in effect for 60 days, after which the need for any extension or modification will be evaluated based on economic conditions at the time: US President Donald Trump pic.twitter.com/sjMpGK6FkF
— ANI (@ANI) April 21, 2020
ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि हालांकि इस कदम का उन लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा जो अस्थायी तौर पर देश में आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःगुजरात में 62 स्वास्थ्य व 44 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में, महाराष्ट्र में भी SRPF के 6 जवान संक्रमित
किन पर पड़ेगा असर
कई लोगों का मानना है कि जो लोग एच-1बी जैसे नॉन इमीग्रेशन कार्य वीजा पर रह रहे हैं उन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. एच-1बी वीजा मुख्यत: टेकनोलॉजी के विदेशी पेशेवरों को जारी किया जाता है. खेतीहार आव्रजक कामगारों पर भी इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
हालांकि, इस कार्यकारी आदेश का उन हजारों भारतीय-अमेरिकियों पर असर पड़ेगा जो ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं. इस प्रक्रिया में और देरी होने की संभावना है.
ट्रंप ने कोरोना वायरस पर व्हाइट हाउस में अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमें पहले अमेरिकी कामगारों का ख्याल रखना चाहिए. यह आदेश 60 दिन के लिए लागू होगा जिसके बाद किसी तरह के विस्तार या बदलाव की आवश्यकता पर मैं खुद और लोगों का एक समूह उस समय की आर्थिक परिस्थितियों पर आधारित आकलन करेगा.’’
कांग्रेस की अनुसंधान सेवा की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार करीब 10 लाख वैध विदेशी कामगार और उनके परिवार ग्रीन कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Corona संकट के बीच #Facebook ने जियो में खरीदी 10% की हिस्सेदारी, 43574 करोड़ में हुआ सौदा
अमेरिकी वर्कर की रक्षा के लिए लगायी रोक
उन्होंने कहा, ‘‘यह आदेश केवल उन व्यक्तियों पर लागू होगा जो स्थायी निवास की अनुमति मांग रहे हैं. दूसरे शब्दों में कहे तो जो ग्रीन कार्ड पाना चाह रहे हैं.’’ विस्तार से जानकारी दिए बगैर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ छूट भी दी जाएगी.
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है कि बेरोजगार अमेरिकियों को फिर से उनकी नौकरियां और आजीविका मिले. अत: अमेरिकी कामगारों की रक्षा करने के लिए मैं अमेरिका में इमीग्रेशन पर अस्थायी रोक लगा रहा हूं.’’
उन्होंने कहा, ‘‘आव्रजन पर रोक लगाने से अमेरिका के फिर से खुलने पर सबसे पहले बेरोजगार अमेरिकियों को नौकरियां मिलने में मदद मिलेगी.’’
2.2 करोड़ अमेरीकियों ने मांगा बेरोजगारी भत्ता
गौरतलब है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण 2.2 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने बेरोजगार भत्तों के लिए आवेदन दिया है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
अमेरिकी अर्थव्यवस्था की दिक्कतें बनी रहने के कारण आगामी हफ्तों में और लाखों लोगों के बेरोजगार होने की आशंका है. ट्रंप ने कहा कि नए आव्रजकों पर इस रोक से अहम चिकित्सा संसाधनों को अमेरिकी नागरिकों के लिए बचाकर रखने में भी मदद मिलेगी.
सवालों के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे कोरोना वायरस के असर के कारण यह अभूतपूर्व कदम उठाना पड़ा.
इसे भी पढ़ेंःगुजरात में 62 स्वास्थ्य व 44 पुलिसकर्मी कोरोना की चपेट में, महाराष्ट्र में भी SRPF के 6 जवान संक्रमित




