
Apurv Bhardwaj
भारत को कोरोना से कौन बचा रहा है बहुत से लोग बहुत से कारण दे रहे हैं, कोई लॉकडाउन को वजह बता रहा है. कोई भारतीयों की इम्युनिटी या बीसीजी के टीके को वजह बता रहा है. लेकिन किसी के पास इसको साबित करने के लिए पर्याप्त डाटा और लॉजिक नहीं है तो आखिकार इस देश को कोरोना से बचा कौन रहा है.
भारत को कोरोना के कहर से भारत का दिनोंदिन बढ़ता तापमान बचा रहा है. जब मैंने विश्व के टॉप 10 तापमान वाले देशों का कोरोना के डाटा का विश्लेषण किया तो हैरान करने वाले रिजल्ट सामने आये, सभी उच्च तापमान वाले देशों में कोरोना वायरस की ग्रोथ बहुत धीरे है.
इसे भी पढ़ें – NewsWing Impact: फंसे छात्रों की मदद के लिए कोटा से आ रही दरख्वास्त, जिला कलेक्टर ने जारी किया ऑनलाइन फॉर्म
लीबिया विश्व का सबसे ज्यादा गर्म देश है, वंहा आज के आंकड़ों के अनुसार केवल 49 केस दर्ज किये गये हैं और केवल एक मौत हुई है. पूर्ण लॉकडाउन भी नहीं किया है और युद्ध प्रभावित गरीब देश होने के बाद भी टेस्टिंग 103 /मिलियन हो रही है, लीबिया को तापमान बचा रहा है क्योंकि वहां सरकार के नाम पर कुछ नहीं है, ऐसा ही कुछ हालात सोमालिया,इथोपिया और जाम्बिया के हैं.
सऊदी अरब विश्व का दूसरा गर्म देश है, मिडिल ईस्ट के इस देश में 8500 केसों में से 92 मौते हुई है और टेस्ट4900 /M हो रहे हैं. सऊदी अरब में तानाशाही होने के बाद भी पूर्ण लाकडाउन नहीं है. इसलिए यहां भी तापमान ही वायरस को रोक रहा है.
मेक्सिको एक दक्षिणी अमेरिका का देश है, वो तापमान की सूची में भारत से दो पायदान नीचे है और वहां करीब 8000 केसों में 650 मौते हुई है. एक समय दिवालिया हो चुके इस देश में भी टेस्टिंग दर 381/M है. यहां भी फूल लॉकडाउन नहीं है, ड्रग और माफिया से भरे इस देश की सरकार सबसे ज्यादा लापरवाह है, इसलिए इसे भी तापमान ही बचा रहा है.
इसे भी पढ़ें – जल संकट के सवाल और निदान के लिए ट्विटर भी बना सहारा, मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने खुद संभाली है कमान
भारत विश्व का आठवां सबसे गर्म देश है. भारत में टोटल लॉकडाउन है और 16300 से ज्यादा केस और 521 मौत हो चुकी है. लेकिन विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की दम भरने वाली सरकार केवल 270/M की दर से टेस्टिंग कर रही है, जाहिर है इतनी लापरवाही के बाद भी केवल तापमान इस देश को बचा रहा है.
जिस भारतीय उपमहाद्वीप विश्व की 20 फीसद आबादी रहती है, वहां 1000 से ज्यादा मौते नहीं हुई है और पाकिस्तान जैसे बदहाल देश में भी फूल लॉकडाउन नहीं होने के बाद भी मौत का आंकड़ा 150 तक ही पहुंचा है और टेस्टिंग दर 446/M है, ऐसे में इस पूरे साउथ एशिया को तापमान ही बचा रहा है.
मैंने इस विश्लेषण में अफ्रीका, मिडिल ईस्ट और एशिया के सारे गर्म देशों का डाटा विश्लेषण किया है. इस पोस्ट को लिखने से पहले मैं डाटावाणी यह बात बता चुका था. पोस्ट लिखते-लिखते आज तक पर खबर आ गयी कि अमेरिका में कोरोना कड़ी धूप से मर रहा है. इसलिए डाटा विश्लेषण पर मेडिकल रिसर्च की मुहर भी लग गयी है.
अगर 20 मई के बाद भारत में भी कोरोना मर जाये तो आश्चर्य मत कीजियेगा, क्योंकि जब रोहिणी तपेगी तो उसकी आग से तपकर एक नया भारत उदय होगा. लेकिन इसका श्रेय किसी एक आदमी और सरकार को बिलकुल मत दीजियेगा अगर श्रेय देना ही है तो केवल और केवल सूर्य देवता को दीजियेगा, उन्हीं के ताप से हमें कोरोना जैसे राक्षस से मुक्ति मिलेगी.
इसे भी पढ़ें – #sendusbackhomejharkhand: सुनिए सरकार, क्या कह रहे हैं कोटा में फंसे छात्र
डिस्क्लेमर – ये लेखक के निजी विचार हैं.




